
Aiden Markram: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में कल रात भारतीय टीम (Team India) का सामना साउथ अफ्रीका की टीम (South Africa Cricket Team) से हुआ. साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 187 रन बना डाले. साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मैच को 76 रनों के बड़े अंतर से जीता.
भारतीय टीम के लिए सिर्फ शिवम दुबे (Shivam Dube) ने 42 रनों की पारी खेली, इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज मैदान पर नही टिक सका. भारतीय टीम को अपने पहले ही सुपर 8 में शिकस्त का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) भी भारत के इस प्रदर्शन से हैरान हैं, एडेन मार्करम ने बताया कि आखिर क्यों भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा.
Aiden Markram ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने भारत के खिलाफ जीत का पूरा श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया. साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने कहा कि
“हमारी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. ये विकेट काफी अलग था. यह देखकर अच्छा लगा कि हमारे खिलाड़ियों ने हालात को जल्दी समझ लिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। गेंदबाजों की तारीफ बनती है. वो काफी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने जिस तरह से आज प्रदर्शन किया, वो तारीफ के हकदार हैं.”
Aiden Markram ने बताया भारत के हार की असली वजह
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने भारत के हार की वजह मिडिल ऑर्डर में उनकी खराब बल्लेबाजी को बताया. वहीं उन्होंने अपने मिडिल ऑर्डर की तारीफ़ की. एडेन मार्करम ने कहा कि
“सबसे पहले उस पार्टनरशिप ने कमाल किया. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और हमें आगे लेकर आए. उन्होंने स्कोर को आगे बढ़ाया और मैच को हमारे पाले में रखा. हमारा लक्ष्य बल्लेबाजी करते समय तेजी से रन दौड़ने पर था. उन्होंने गेंदबाजी अच्छी की लेकिन मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी ने फर्क पैदा किया.”






