
Sony ने अपने पॉपुलर गेमिंग कंसोल PlayStation 5 (PS5) की कीमतें दुनियाभर में बढ़ाने का ऐलान किया है. इसमें PS5, PS5 Digital Edition और PS5 Pro शामिल हैं. नई कीमतें 2 अप्रैल 2026 से लागू होंगी और खास बात यह है कि एक साल के अंदर यह दूसरी बार कीमतें बढ़ाई गई हैं. बता दें, सबसे ज्यादा कीमत PlayStation 5 Pro की बढ़ी है. अब सवाल उठता है कि क्या भारत में भी कीमत को बढ़ाया गया है. आइए जानते हैं…
दुनियाभर में बढ़ी PS5 की कीमतें
नई कीमतों के अनुसार, अमेरिका में स्टैंडर्ड PlayStation 5 अब 649.99 डॉलर का हो गया है, जो पहले से 100 डॉलर ज्यादा है. वहीं Digital Edition की कीमत 599.99 डॉलर हो गई है. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी PlayStation 5 Pro में हुई है, जिसकी कीमत अब 899.99 डॉलर हो गई है, यानी 150 डॉलर की बढ़ोतरी. इसके अलावा PlayStation Portal की कीमत भी 199.99 डॉलर से बढ़ाकर 249.99 डॉलर कर दी गई है. यूके, यूरोप और जापान जैसे बाजारों में भी इसी तरह की बढ़ोतरी लागू की गई है.
Sony ने कीमत क्यों बढ़ाई?
Sony ने इस कीमत बढ़ोतरी की वजह ग्लोबल आर्थिक दबाव को बताया है. कंपनी के मुताबिक, मेमोरी चिप्स और सेमीकंडक्टर जैसे जरूरी कंपोनेंट्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के कारण इन चिप्स की मांग भी काफी बढ़ गई है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ रही है. कंपनी का कहना है कि सभी फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि वह अपने प्रोडक्ट्स की सप्लाई जारी रख सके.
भारत में क्या होगा असर?
अभी भारत के लिए नई कीमतों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यहां भी जल्द कीमतें बढ़ सकती हैं. आमतौर पर Sony अपने ग्लोबल प्राइस बदलाव के अनुसार भारत में भी कीमतें अपडेट करता है. फिलहाल भारत में PS5 Digital Edition की कीमत करीब 49,990 रुपये है, जबकि डिस्क वर्जन 54,990 रुपये में मिल रहा है. लेकिन जैसे ही नया स्टॉक आएगा, कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
भारत में कीमतें और क्यों बढ़ सकती हैं?
भारत में PS5 की कीमत सिर्फ ग्लोबल बदलाव पर ही निर्भर नहीं करती. इसमें इम्पोर्ट ड्यूटी, रुपये की वैल्यू और सप्लाई की स्थिति भी अहम भूमिका निभाती है. अगर रुपये में गिरावट होती है या इम्पोर्ट कॉस्ट बढ़ती है, तो इसका सीधा असर ग्राहकों को देना पड़ता है. इसलिए संभव है कि भारत में कीमतें ग्लोबल मार्केट से भी ज्यादा बढ़ जाएं.
खरीदने से पहले क्या सोचें?
अगर आप PlayStation 5 खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. अभी मार्केट में पुराना स्टॉक मौजूद है, जो पुरानी कीमतों पर मिल सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन अप्रैल के बाद जैसे ही नया स्टॉक आएगा, नई कीमतें लागू हो जाएंगी. इसके अलावा ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स में कीमतों में फर्क भी देखने को मिल सकता है, जो स्टॉक और डिमांड पर निर्भर करेगा.
गेमिंग फैंस के लिए क्या मतलब?
PS5 की कीमत बढ़ने से गेमिंग का खर्च थोड़ा और बढ़ सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से कंसोल खरीदने का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, PS5 अभी भी सबसे पॉपुलर गेमिंग कंसोल्स में से एक है और इसकी डिमांड लगातार बनी हुई है. ऐसे में कीमत बढ़ने के बावजूद इसकी बिक्री पर ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद कम है.





