Saturday, February 21, 2026
Politics

गुस्से और हवस में पागल हुए पीयूष ने गर्लफ्रेंड का जो हाल किया वह देख रो पड़ी थीं SI सोनाली!..

गुस्से और हवस में पागल हुए पीयूष ने गर्लफ्रेंड का जो हाल किया वह देख रो पड़ी थीं SI सोनाली!..

इंदौर। इंदौर में अपनी प्रेमिका और एमबीए स्टूडेंट की हत्या करने वाले पीयूष धामनोतिया ने वारदात को इतनी क्रूरता से अंजाम दिया कि इसके बारे में सुनने वाले भी द्रवित हो जाते हैं। तो सोचिए उन लोगों का क्या हुआ होगा जिन्होंने घटनास्थल पर उस पीड़िता की हालत देखी और फिर पिशाच बन चुके पीयूष से घटना की एक-एक जानकारी जुटाई। जैसा कि आप सोच रहे हैं वही हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी बेहद द्रवित हो गए थे। पीयूष की दरिंदगी झेलते हुए दम तोड़ चुकी पीड़िता नग्न हालत में बिस्तर पर पड़ी थी और उसके शरीर पर हैवानियत के इतने निशान थे कि एसआई सोनाली रो पड़ीं थीं।

10 फरवरी को पीयूष नाम के आरोपी ने शक के गुस्से और पवार वाली गोलियां खाने के बाद सवार हुए हवस में ना सिर्फ प्रेमिका की क्रूरता से हत्या कर दी, बल्कि जिंदा रहते और फिर दम तोड़ने के बाद लाश के साथ भी रेप करता रहा। इस घटना पर ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से बातचीत के दौरान एसआई सोनाली सिंह ने कहा कि क्राइम सीन को देखना उनके कामकाज का सामान्य हिस्सा है। वह कई गंभीर आपराधिक वारदातों के बाद घटनास्थल की पड़ताल कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने 13 फरवरी को द्वारकापुरी के अंकल वाली गली में जोकुछ देखा वैसा 8 साल के अपने करियर में कभी नहीं देखा था। उन्होंने कहा, ‘करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि कमरे से सड़न की बदबू आ रही है। जब दरवाजे को खोला गया तो वहां एक लड़की की नग्न लाश थी। शव गलने की स्थिति में था। एक महिला का शव था इसलिए प्रारंभिक प्रक्रियाएं मैंने पूरी कीं।’

जब पीड़िता की हालत देखकर रो पड़ीं एसआई सोनाली
पीड़िता की स्थिति को देखकर आंखें नम हो जाने की सवाल पर एसआई सोनाली ने कहा, ‘जब हम अंदर गए तो नग्न शव उलटी स्थिति में पड़ा था। शव को देखकर लग रहा था कि 2-3 दिन पहले हत्या की गई होगी। ऐसी स्थिति में जब किसी लड़की का शव मिलता है तो देखकर बुरा लगता है। देखकर लग रहा था कि उसकी हत्या की गई है, शरीर पर निशान थे। सच में स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर थी। ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि जब हम किसी के साथ ऐसी घटना की बात सुनते हैं तो हमें ऐसा लगता है कि इंसान है क्या है, कोई ऐसी चीजें करने से पहले सोचता नहीं है।

मैं भी महिला हूं, एक इंसान हूं…
सोनाली सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पीड़िता पर चाकू से वार किए थे। चाकू मुड़ गया तो दूसरी चाकू से वार किया था। कितने वार किए गए यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। क्योंकि शव सड़ चुका था कुछ हद तक। पूछताछ के दौरान भी पीयूष की हैवानियत सुनकर रो पड़ीं सोनाली ने कहा, ‘मैं भी महिला हूं, एक इंसान हूं। किसी भी इंसान के साथ ऐसा होता है तो देखकर बुरा तो लगता है। इस दुनिया में अबी भी ऐसे लोग है जो किसी के साथ इस तरह की हरकतें कर सकते हैं। लोगों को सावधान रहने की जरूर है खासकर लड़कियों को क्योंकि उनके साथ हत्या के साथ बलात्कार, छेड़छाड़ जैसे कई गंभीर अपराध होते हैं।’

कोई प्यार करने वाला ऐसा कैसे कर सकता है?
सोनाली सिंह ने कहा कि अब तकी सर्विस में उन्होंने कई मर्डर और रेप के केस देखे हैं। लेकिन इस तरह हैवानियत करते हुए किसी को पहली बार देखा है। उन्होंने कहा, ‘कोई व्यक्ति किसी के साथ इस प्रकार की हरकतें कैसे सकते हैं, जो कहता है कि 6 महीने से रिलेशन में था, प्यार करता था। कोई प्यार करने वाला ऐसी हरकत नहीं कर सकता है।’ सोनाली ने कहा कि उन्हें शव देखकर बहुत गुस्सा आया था कि जिसने भी इसके साथ ऐसा किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा, ‘मैं अपना गुस्सा किसी और रूप में नहीं, इस तरह दिखाना चाहूंगी कि केस की सही विवेचना करके दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।’

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply