Tuesday, February 10, 2026
Crime

बेटे ने लगाई फांसी, मां-बेटी ने की खुदुकुशी की कोशिश… रांची में एक ही परिवार के लोगों ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?!

बेटे ने लगाई फांसी, मां-बेटी ने की खुदुकुशी की कोशिश… रांची में एक ही परिवार के लोगों ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?!
बेटे ने लगाई फांसी, मां-बेटी ने की खुदुकुशी की कोशिश… रांची में एक ही परिवार के लोगों ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?!

झारखंड की राजधानी रांची से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां आर्थिक तंगी और अन्य पारिवारिक कारणों से परेशान होकर एक ही परिवार के तीन लोगों ने मरने के इरादे से आत्मघाकी कदम उठाया. इस घटना में जहां बेटे की मौत हो गई. वहीं, मां और नाबालिग बहन की हालत गंभीर है. दोनों को इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कडरू न्यू एजी कॉलोनी का है. जानकारी के मुताबिक, पारिवार तनाव और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. इन्ही कारणों से परिवार के तीनों सदस्यों के द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया है. युवक ने फांसी लगा ली जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. जबकि, उसकी मां और नाबालिग बहन ने अत्याधिक मात्रा में दवाइयों का सेवन किया. इस कारण दोनों की हालत गंभीर है और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक युवक का नाम मिहिर है. वो कोलकाता से सीए की पढ़ाई कर लौटा था और यहां एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था. वो एक सप्ताह पहले रांची भी गया था. जबकि, उसकी मां स्नेहा अखौरी पेशे से अधिवक्ता हैं और झारखंड हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करती थीं. हालांकि, पिछले कुछ समय से वो प्रैक्टिस नहीं कर रही थीं. जबकि, मिहिर की बहन 9वीं क्लास की छात्रा बताई जा रही है.

Add A Heading (3)

इधर घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना की पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) की टीम घटनास्थल पर पहुंची. कमरे से साक्ष्य एकत्रित करने के साथ-साथ पूरे मामले को लेकर अनुसंधान में जुट गई है. अरगोड़ा थाना के थाना अधिकारी ने बताया- प्रारंभिक स्तर पर जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके मुताबिक कुछ फाइनेंशियल परेशानियों के कारण ही परिवार ने ये आत्मघाती कदम उठाया.

Add A Heading (2)

इलाके में दहशत का माहौल

मां और बेटी के स्वस्थ होने के बाद दोनों से आगे की पूछताछ की जाएगी. मिहिर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. सभी हैरान हैं कि परिवार ने आखिर क्यों ऐसा खौफनाक कदम उठाया?

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply