सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गुस्सैल लड़का अपनी बहन और उसके प्रेमी को बेरहमी से पीटता दिख रहा है। यह दिल दहला देने वाला वाकया उत्तर प्रदेश के हाथरस का है, जहां भाई ने अपनी बहन को उसके ब्यॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर सड़क पर दोनों की जमकर धुनाई कर दी।
बीच सड़क पर मारपीट का तमाशा
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुस्से में आगबबूला हुआ भाई पहले अपनी बहन को बालों से घसीटता है और फिर उसे मारना शुरू कर देता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद वह ब्यॉयफ्रेंड पर टूट पड़ता है। आसपास खड़े लोग इस तमाशे को देखते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। भीड़ बस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही।
सोशल मीडिया पर हंगामा
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘Ghar Ke Kalesh’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि भाई ने अपनी बहन को ब्यॉयफ्रेंड के साथ छोले-भटूरे खाते देख लिया, जिसके बाद उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने दोनों को बीच बाजार में सबके सामने पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में लड़की अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश करती दिख रही है, लेकिन गुस्से में भाई किसी की नहीं सुन रहा। वह बहन को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटता रहा।
https://twitter.com/gharkekalesh/status/1952950152739918068
यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ यूजर्स ने भाई के इस व्यवहार की निंदा की, तो कुछ ने इसे परिवार की इज्जत से जोड़कर देखा। कई लोगों ने इस तरह की हिंसा को गलत बताया और कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता की जरूरत है।
यह वीडियो अब चर्चा का विषय बन चुका है और लोग इस पर खुलकर अपनी राय दे रहे हैं। आप इस वीडियो को एक्स पर देख सकते हैं और अपनी राय साझा कर सकते हैं।






