Himachal Se: RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1 Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने माना कि खराब फील्डिंग और दबाव में की गई गलतियां टीम पर भारी पड़ीं, जिसके कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।

धर्मशाला में टूटा शुभमन गिल का दिल! RCB की आंधी में उड़ी गुजरात टाइटंस, कप्तान ने खुद बताया कहां हुई बड़ी चूक​
धर्मशाला में टूटा शुभमन गिल का दिल! RCB की आंधी में उड़ी गुजरात टाइटंस, कप्तान ने खुद बताया कहां हुई बड़ी चूक​

इस हार के साथ ही गुजरात टाइटंस की फाइनल में सीधे पहुंचने की उम्मीदें टूट गईं। हालांकि राहत की बात ये है कि टीम के पास फाइनल में जाने का अभी एक और मौका बाकी है। वहीं, मौजूदा चैंपियन आरसीबी लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो गई है। आरसीबी के 254/5 के विशाल स्कोर के जवाब में जीटी सिर्फ 162 रनों पर ऑलआउट हो गई।

गिल ने बताई हार की वजह

मैच के बाद ने कहा कि मुझे लगता है कि हम 12वें या 13वें ओवर तक अच्छा खेल रहे थे। मुझे नहीं लगता कि हमारी फील्डिंग अच्छी थी। हमने कुछ कैच छोड़े और हमारी ग्राउंड फील्डिंग भी उम्मीद के मुताबिक अच्छी नहीं थी। टीम की हार पर बात करते हुए गिल ने इसे ऐसा मैच बताया, जिससे टीम जल्द से जल्द उबरना चाहेगी। उन्होंने कहा यह उन मैचों में से एक है, जिसे हम भूलकर मोहाली में नए सिरे से शुरुआत करना चाहेंगे।

RBC की जीत के हीरो बने रजत पाटीदार

RBC के कप्तान रजत पाटीदार ने इन छूटे हुए मौकों का गुजरात के खिलाफ जमकर फायदा उठाया और सिर्फ 39 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। मध्य ओवरों में मिसफील्डिंग और नोबॉल के जरिए भी गुजरात ने रन लुटाए, जिसके चलते आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

मैच हारने के बाद GT के कप्तान ने कहा कि टीम अभ्यास सत्र और टीम मीटिंग में नियमित रूप से फील्डिंग पर काम करती है। गिल ने आगे कहा कि टीम मीटिंग और अभ्यास सत्रों में हम इस पर चर्चा जरूर करते हैं। जोश तो था, लेकिन दबाव में हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

चेज करते हुए संघर्ष करती नजर आई GT

बल्लेबाजी के बेहतर मानी जाने वाले धर्मशाला की पिच पर 255 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी निश्चिंत नजर नहीं आई। टीम ने लगातार नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। गिल खुद भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मात्र दो रन बनाकर आउट हो गए, जबकि जोस बटलर के तेज 29 रन शुरुआती संघर्ष में एकमात्र सकारात्मक पहलू रहे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में 68 रन बनाकर अकेले संघर्ष करते नजर आए।