Himachal Se: Afghanistan Cricket Team squad against India: अगले महीने से भारत और अफानिस्तान के बीच 1 टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जानी है। इसके लिए भारतीय टीम की तरफ से पहले ही स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, अब 26 मई को अफगानिस्तान की तरफ से भी उसका स्क्वॉड घोषित किया गया है। अफगानिस्तान टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला करते हुए भारतीय दौरे के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी को टीम की कमान सौंपी है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच सीरीज की शुरुआत 6 जून से होगी, जबकि इसका समापन 20 जून को होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 1 टेस्ट मुकाबला व 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।

अनुभवी खिलाड़ियों पर रहेगा भरोसा
भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने संतुलित टीम का चयन किया है। बल्लेबाजी विभाग में रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज और अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं विकेटकीपर की जिम्मेदारी अफसार जजई और इकराम अलीखिल को सौंपी गई है। स्पिन आक्रमण में शराफुद्दीन अशरफ और कैस अहमद पर टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी।
युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण
तेज गेंदबाजी विभाग में बिलाल समी, जिया शरीफी और सलीम सफी को शामिल किया गया है। टीम में राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी जगह मिली है, जबकि कई युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका दिया गया है। दोनों देशों के बीच एकमात्र टेस्ट 6 से 10 जून तक खेला जाएगा। इसके बाद 14, 17 और 20 जून को वनडे सीरीज के मुकाबले आयोजित होंगे।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी , रहमानुल्लाह गुरबाज , हशमतुल्लाह शाहिदी , रहमानुल्लाह गुरबाज , इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल , मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, , नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी।
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी , अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, अफसर जजई , इकराम अलीखिल , अज़मतुल्लाह उमरजई, रहमानुल्लाह जादरान, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी।



