Wednesday, February 25, 2026
CrimeIndiaTrending

गोली से उड़ाया फिर आरी से काटा! पिता की हत्या कर अकेले ठिकाने लगाई लाश, पुलिस को अब इस बात का शक

गोली से उड़ाया फिर आरी से काटा! पिता की हत्या कर अकेले ठिकाने लगाई लाश, पुलिस को अब इस बात का शक
गोली से उड़ाया फिर आरी से काटा! पिता की हत्या कर अकेले ठिकाने लगाई लाश, पुलिस को अब इस बात का शक

Lucknow Son Killed Father: यूपी की राजधानी लखनऊ में दिलदहलाने वाली वारदात सामने आई। आशियाना सेक्टर-एल में शराब व पैथोलॉजी कारोबारी मानवेंद्र सिंह (45) की उनके बेटे ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। हाथ-पैर काटकर सदरौना के पास फेंक दिया।

Lucknow Son Killed Father: यूपी की राजधानी लखनऊ में दिलदहलाने वाली वारदात सामने आई। आशियाना सेक्टर-एल में शराब व पैथोलॉजी कारोबारी मानवेंद्र सिंह (45) की उनके बेटे ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। हाथ-पैर काटकर सदरौना के पास फेंक दिया। बाकी धड़ घर पर ही तीसरे तल से लाकर भूतल के एक खाली कमरे में नीले ड्रम में छिपा दिया। उसे एसिड से जलाने की तैयारी थी। बेटे अक्षय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि बेटे ने 20 फरवरी की रात में ही लाइसेंसी रायफल से गोली मारी थी।

अकेले हत्या और लाश ठिकाने लगाने की कहानी पर उठ रहे सवाल

मानवेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बेटे अक्षय प्रताप सिंह को आरोपी बताते हुए कहा है कि वारदात अकेले उसी ने अंजाम दी। लेकिन मोहल्ले में यह बात कई लोगों के गले नहीं उतर रही। घटना को लेकर तरह-तरह के सवाल हवा में तैर रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं अगर अक्षय ने अकेले हत्या की, तो वह शव को ड्रम में अकेले कैसे रख पाया? गोली चली तो आवाज किसी ने क्यों नहीं सुनी? घर के भीतर शव को काटने जैसी भयावह घटना हुई तो किसी को भनक तक कैसे नहीं लगी? और फिर कटे हुए शव को वह अकेले कैसे ले गया?

आसपास के कई लोग दबी जुबान में इस आशंका का भी जिक्र कर रहे हैं कि कहीं इस वारदात में और लोग तो शामिल नहीं थे। हालांकि पुलिस का दावा है कि हत्या बेटे ने ही की, लेकिन मोहल्ले में उठते सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे। सच क्या है, यह तो जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा।

लाश छिपाने में किसी और के शामिल होने की आशंका

शराब कारोबारी की हत्या के बाद शव काटकर ड्रम में भरने में कोई दूसरा भी शामिल हो सकता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि अभी इसके कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। पुलिस ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पड़ोसियों व पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी की रात पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ। बेटे ने पिता को गोली मारकर हत्या कर दी। बड़ी बात यह है कि गोली चली तो उसकी आवाज आसपास के लोगों ने क्यों नहीं सुनी।

उपायुक्त (मध्य), विक्रांत वीर सिंह ने कहा कि मानवेंद्र बेटे पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का दबाव बनाते थे। इस पर विवाद में बेटे ने रायफल से गोली मार दी। हाथ-पैर काटकर फेंक दिया। धड़ ड्रम में छिपा दिया था। बेटे से पूछताछ जारी है। गुमशुदगी की रिपोर्ट हत्या में तरमीम कर दी गई है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply