नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद बुधवार तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। अब तक आए 7 एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को सत्ता गंवानी पड़ेगी। हालांकि ये एग्जिट पोल के नतीजे हैं और असली नतीजों के लिए 4 मई तक का इंतजार करना पड़ेगा। आइए देखते हैं किस एग्जिट पोल में कौन आगे-कौन पीछे-

पार्टी JVC मैट्रिज पोल डायरी पीपुल्स पल्स प्रजा पोल पी-मार्क चाणक्य स्ट्रैटजी
बीजेपी 138-159 146-161 142-171 95-110 177 150-175 150-160
टीएमसी 131-152 125-140 99-127 177-187 100 118-138 130-140
कांग्रेस
लेफ्ट
अन्य दल 0-2 6-10 5-9 1-4 0-5 2-6 0-5

दो चरणों में बंगाल की 294 सीटों पर वोटिंग हुई। इस बार मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की जिसका नतीजा हुई कि एक नया रिकॉर्ड बन गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पूरे चुनाव के दौरान बीजेपी और टीएमसी की ओर से जमकर दावे किए गए। अब तक आए 7 एग्जिट पोल में से 5 एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है तो वहीं सिर्फ एक एग्जिट पोल में टीएमसी को बढ़त है। इसके अलावा एक एग्जिट पोल में कांटे का मुकाबला दिख रहा है।

एग्जिट पोल के आए नतीजे ही असली नतीजों में बदलते हैं तो यह बीजेपी के लिए बहुत बड़ी जीत होगी। साल 2014 में केंद्र में आने के बाद बीजेपी ने कई राज्यों में सरकार बनाई लेकिन बंगाल में अब जाकर पार्टी का सपना पूरा होता दिख रहा है। वहीं एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो यह ममता बनर्जी के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। राज्य में टीएमसी का किला एग्जिट पोल नतीजों के हिसाब से ढहता हुआ दिख रहा है।