
नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान को आईसीसी इवेंट में एक बार फिर जलील कर दिया है। पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने 61 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया था। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पड़ोसी देश को 176 रन का टारगेट दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई। भारत से शर्मसार होने के बाद पाकिस्तान के लीजेंड गेंदबाज शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर जमकर बरसे हैं।
शोएब अख्तर ने मोहसिन नकवी को लिया आड़े हाथ
शोएब अख्तर ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा, ‘अब एक व्यक्ति है जिसे पता भी नहीं है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन है। अब टीम कैसे चलेगी? आप कह रहे हैं एक व्यक्ति, जिसे आपने सुपरस्टार बनाया है, वो एक मैच नहीं जिता सकता। आपने उसे स्टार बनाया है जो एक मैच नहीं जिता सकता।’
उन्होंने आगे कहा, ‘भाई जब आप ऐसे लोगों को स्टार बनाते हैं, ‘उन्हें चुनते हैं तब आपको यह दिक्कत आएगी। लेकिन आप जानते हैं दुनिया में सबसे बड़ा क्राइम क्या है? दुनिया में सबसे बड़ा क्राइम है कि आपने एक आयोग्य व्यक्ति को जॉब दी है।’ शोएब ने आगे कहा, ‘जब आप एक आयोग्य और अज्ञानी व्यक्ति को जॉब देते हैं तो वो आपके देश को तबाह कर देता है। वो किसी भी संगठन को गिरा सकता है। उदाहरण आपके सामने है। आप इतने समझदार हैं कि इसे समझ पाएं।’
पाकिस्तान का अब नामीबिया से होगा सामना
भारत से हारने के बाद 4 अंक के साथ अब पाकिस्तान ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गया है। उनसे ऊपर अमेरिका है। दोनों टीमों के 4-4 अंक हैं। पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला नामीबिया से है। सुपर 8 में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को नामीबिया के हराना होगा।



