Monday, March 9, 2026
Gazab

शिमला में मार्च में मई जैसा अहसास, चटक धूप से बचने को पर्यटकों ने लिया छाते का सहारा, आखिर क्यों तपे पहाड़?!..

शिमला में मार्च में मई जैसा अहसास, चटक धूप से बचने को पर्यटकों ने लिया छाते का सहारा, आखिर क्यों तपे पहाड़?!..
शिमला में मार्च में मई जैसा अहसास, चटक धूप से बचने को पर्यटकों ने लिया छाते का सहारा, आखिर क्यों तपे पहाड़?!..

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों चटक धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले करीब डेढ़ महीने से मौसम साफ रहने और लगातार धूप खिलने से पहाड़ों में भी अब तपिश महसूस होने लगी है। मार्च की शुरुआत में ही लोगों को मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। हालात यह हैं कि शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोग धूप से बचने के लिए छाते और टोपी का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। शिमला में इन दिनों पर्यटक बिना स्वेटर के नहीं घूम पाते थे, वहीं इस बार 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है।

शनिवार को शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सैलानी पहुंचे। हालांकि तेज धूप के कारण कई लोग छाते लेकर घूमते दिखाई दिए। दोपहर के समय धूप इतनी तेज रही कि लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए छांव तलाशनी पड़ी।

मार्च में सुहावना रहता था शिमला का मौसम
सामान्य तौर पर मार्च के महीने में शिमला का मौसम सुहावना रहता है, लेकिन इस बार तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।

क्यों बढ़ रहा तापमान
लंबे समय से बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते दिन के समय गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। वहीं सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है, लेकिन दोपहर के समय धूप काफी तेज हो रही है।

9 से बदल सकता है मौसम
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इसी तरह मौसम साफ रहा तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। वहीं निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply