Tuesday, February 10, 2026
CrimeIndiaTrending

अंग्रेजी स्कूल के बच्चों के हाथ में धारदार हथियार, सड़क पर चिल्लाया- ‘हम डॉन हैं!’, छत्रपति संभाजीनगर में दहशत!

अंग्रेजी स्कूल के बच्चों के हाथ में धारदार हथियार, सड़क पर चिल्लाया- ‘हम डॉन हैं!’, छत्रपति संभाजीनगर में दहशत!

अंग्रेजी स्कूल के बच्चों के हाथ में धारदार हथियार, सड़क पर चिल्लाया- ‘हम डॉन हैं!’, छत्रपति संभाजीनगर में दहशत!

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रामनगर इलाके में दिनदहाड़े दो नाबालिग बच्चों द्वारा हाथ में धारदार कोयता लेकर दहशत फैलाने की घटना से पूरा इलाका दहल गया. घटना का वीडियो वायरल है, जिसमें दोनों लड़के चिल्लाते हुए दिखाई देते हैं, ‘क्या वीडियो बना रहा है रे? हम डॉन हैं… डॉन!’

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों बच्चे एक नामी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ते हैं.

महिलाओं-बच्चों को गालियां, पूरे इलाके में दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों लड़कों ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कीं. स्कूल से घर लौट रहे छोटे बच्चों को धमकाया और कोयता लहराकर पूरे मोहल्ले में भय का माहौल बना दिया. स्थानीय नागरिकों में डर का माहौल है.

रामनगर- कुछ महीनों से अपराध का नया हॉटस्पॉट

रामनगर में पिछले कई महीनों से अपराध लगातार बढ़ रहा है.

अक्टूबर 2025 (दिवाली): इसी इलाके में एक युवक की कोयते से हत्या की गई थी. 

8 दिन पहले: एक युवक को चाकू दिखाकर लूट लिया गया.

इलाके में नशेड़ियों के गिरोह सक्रिय

स्कूल-कॉलेज के कई छात्र अपराध और हिंसक गतिविधियों में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं.स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में यह चिंता बढ़ती जा रही है कि अपराध उम्र घटकर स्कूल स्तर तक पहुंच गया है.

पेरेंट्स में गहरी चिंता- ‘बच्चों का माहौल बिगड़ रहा है’

मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने बताया कि देर रात तक लड़कों का झुंड घूमना आम हो गया है. नशे का चलन बढ़ रहा है. इंटरनेट पर गैंगस्टर संस्कृति की नकल बच्चों के व्यवहार में दिखने लगी है. अभिभावक डरे हुए हैं कि आज कोयता है, कल इससे भी बड़ी घटना न हो जाए.

स्थानीय निवासियों ने पुलिस से मांग की है कि इलाके में नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नाबालिगों को अपराध की ओर धकेलने वाली गैंगों पर सख्त कार्रवाई हो. स्कूल और परिवारों को मिलकर बच्चों पर निगरानी बढ़ानी चाहिए.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply