Wednesday, February 11, 2026
DharamIndiaTrending

शनिदेव ने बदली अपनी चाल, ये 4 राशि वाले जल्द होने वाले हैं मालामाल

शनिदेव ने बदली अपनी चाल, ये 4 राशि वाले जल्द होने वाले हैं मालामाल
शनिदेव ने बदली अपनी चाल, ये 4 राशि वाले जल्द होने वाले हैं मालामाल

जब भी किसी ग्रह की दशा और दिशा में बदलाव होता है, तो जाहिर सी बात है कि उसका प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ता है। लेकिन हम इन प्रभावो को समझ नहीं पाते हैं, जिसकी वजह से हमारे साथ कुछ घटनाएं घटित हो जाती हैं। बता दें कि हर ग्रह का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है, तो चलिए आज हम आपको शनि ग्रह के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे तो शनिदेव का नाम सुनते ही सब कांपने लगते हैं, लेकिन इनकी एक खासियत है कि अगर ये किसी शख्स से ऊपर मेहरबान हो जाते हैं, तो उसकी किस्मत बदलने में जरा भी देर नहीं करते हैं।

शनिदेव का प्रकोप जितना ज्यादा पड़ता है, उससे ज्यादा वो लोगों को खुशियों देते हैं। जी हां, आप सभी शनि को सिर्फ प्रकोप बरसाने वाले ही समझते होंगे, लेकिन इनकी महिमा को कोई नहीं समझ पाया है। आपको बता दें कि शनिदेव जब अपनी चाल बदलते हैं तो वो राशियों के अनुसार किसी पर भारी पड़ते है तो किसी पर मेहरबान होते हैं, तो ऐसे में हमारे लिए ये जानना जरूरी है कि इस बार शनिदेव की चाल किन राशियो पर भारी पड़ने वाली है तो किन राशियों पर मेहरबानी होगी?

इन राशियों पर शनि होंगे मेहरबान

धनु राशि

इस राशि के जातकों पर शनि की कृपा बनी रहेगी। हालांकि, इस दौरान इन्हें कोई बात परेशान कर सकती है, लेकिन स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति मजबूत बनने के साथ ही बड़े भाई का पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार में अच्छा माहौल होगा।

कुंभ राशि

इस राशि के जातको के लिए ये महीना बहुत ही लाभदायक है। जी हां, इस महीने में आपके रूके और जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। हेल्थ संबंधी शिकायतें दूर होने के साथ ही परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। बता दें कि इस दौरान आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जो आपके लिए काफी मायने रखते थे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए ये महीना खुशहाली भरा हुआ है। जी हां, कई बिगड़े काम पूरे हो जाएंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घर परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। व्यापार में आपको सफलताएं मिलने के साथ ही आपको नये साझेदार भी मिल सकते हैं। इस दौरान आप सफलता की सीढ़ियोंं पर चढ़ेंगे।

मकर राशि

इस राशि के जातकों पर शनि की कृपा तो रहेगी, लेकिन इन्हे सावधान रहना पड़ेगा, क्योंकि धन खर्च ज्यादा हो सकता है। बता दें कि धन खर्च करते समय आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। हालांकि, आपने जो भी सोचा है, वो सारे काम पूरे हो जाएंगे।

इन राशियों पर बरसेगा शनि का प्रकोप

तुला

तुला राशि के जातकों को इस दौरान सावधान रहना है। शनि का प्रकोप इस राशि के जातकों पर पड़ सकता है। विद्यार्थियों का  मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। घर में क्लेश का माहौल बन सकता है।

मिथुन

इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आपको शनि देव की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

कर्क

कर्क राशि के जातको के लिए ये महीना थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। ऐसे में आपको शनि की पूजा अर्चना करनी चाहिए। बता दें कि आपको शनिवार के दिन तेल का दान करना चाहिए।

वृषभ

इस राशि के जातकों के लिए महीना थोड़ा अच्छा नहीं हो सकता है। बता दें कि हेल्थ से लकेर समस्याएं आने की संभावनाएं के साथ ही धनहानी का योग भी बन रहा है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply