Himachal Se: Shani Gochar 2027: न्याय के देवता शनि का राशि परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। कहते हैं शनि जब भी राशि बदलते हैं तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। इस समय शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं लेकिन 3 जून 2027 में ये मेष राशि में गोचर शुरू कर देंगे। शनि के इस राशि में गोचर शुरू करते ही 3 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी क्योंकि इन राशियों को शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।

Shani Gochar: 30 साल बाद मेष राशि में जाएंगे शनि; कुंभ समेत इन 3 राशियों को मिलेगी साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति!​
Shani Gochar: 30 साल बाद मेष राशि में जाएंगे शनि; कुंभ समेत इन 3 राशियों को मिलेगी साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति!​

2027 में दो बार राशि बदलेंगे शनि देव

2027 में शनि देव दो बार राशि बदलेंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पहली बार 3 जून 2027 को राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। फिर 20 अक्टूबर 2026 को राशि परिवर्तन करके फिर से मीन राशि में आ जायेंगे और फिर साल के अंत तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

ये 3 राशियां शनि ढैय्या और साढ़ेसाती से पाएंगी मुक्ति

  1. कुंभ राशि: शनि के मेष राशि में जाते ही कुंभ राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे इस राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा और निवेश से तगड़ा लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे।
  2. सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए भी शनि का गोचर शानदार रहेगा क्योंकि इस राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में आपके जो भी काम शनि ढैय्या के कारण अटके हुए थे वो बनने शुरू हो जायेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।
  3. धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए शनि का गोचर सकारात्मक रहेगा क्योंकि इस राशि वालों को भी 2027 में शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में आपके जो भी काम अटके हुए थे वो बनने शुरू हो जाएंगे। धन लाभ के योग बनेंगे और निवेश से बंपर लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।