Himachal Se: Tijori Vastu: कहते हैं घर की तिजोरी भी हमारे बंद किस्मत के ताले खोल सकती है। लेकिन ऐसा तब होगा जब तिजोरी सही जगह पर बनवाई जाए। अक्सर लोग घर में कीमती चीजें या पैसे कहीं भी रख देते हैं। मगर वास्तु अनुसार ऐसा करना गलत बताया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दरअसल धन रखने के लिए कुछ खास दिशाएं होती हैं और अगर इन दिशाओं में तिजोरी बनवाई जाए तो इससे पैसा आएगा भी और टिकेगा भी। चलिए जानते हैं ये कौन सी दिशाएं हैं।

घर में तिजोरी रखने की सही जगहें
- घर में तिजोरी बनवाने के लिए उत्तर, पूर्व और दक्षिणपश्चिम दिशा सबसे ज्यादा शुभ मानी गई है।
- अगर इन दिशाओं में पैसा रखते हैं तो पैसा आएगा भी और टिकेगा भी।
- ये दिशाएं धन में वृद्धि करती हैं और तरक्की के रास्ते खोलती हैं।
- कहते हैं ज्यादातर अमीर लोग इन तीन जगहों पर ही अपनी तिजोरी रखते हैं।
- लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उत्तर दिशा में अगर तिजोरी बनवा रहे हैं तो उसका पिछला हिस्सा दक्षिण दीवार से सटा हो और दरवाजा उत्तर दिशा में ही खुले। तभी आपको इस दिशा में तिजोरी रखने का लाभ मिलेगा। गलती से भी ये दरवाजा दक्षिण दिशा की तरफ नहीं खुलना चाहिए नहीं तो धन आने की बजाय जाना शुरू हो जाएगा।
कहां नहीं रखनी चाहिए तिजोरी
तिजोरी गलती से भी दक्षिण या दक्षिणपूर्व दिशा में नहीं बनवानी चाहिए। कहते हैं इस दिशा में धन रखने से धन हानि होने के आसार रहते हैं। इसके अलावा पश्चिम और उत्तरपश्चिम दिशा में भी तिजोरी नहीं बनवानी चाहिए। कहते हैं इससे धन की हमेशा कमी बनी रहती है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि तिजोरी बिल्कुल भी गंदी नहीं होनी चाहिए उसे समयसमय पर साफ करते रहें। गंदी तिजोरी धन आने के रास्ते में बाधा डालती है।



