Tuesday, March 24, 2026
IndiaTrending

शर्मनाक! कार के अंदर नारियल में करवाया बच्चे को यूरिन, फिर सड़क पर फेंका; पति बनाता रहा वीडियो!..

शर्मनाक! कार के अंदर नारियल में करवाया बच्चे को यूरिन, फिर सड़क पर फेंका; पति बनाता रहा वीडियो!..
शर्मनाक! कार के अंदर नारियल में करवाया बच्चे को यूरिन, फिर सड़क पर फेंका; पति बनाता रहा वीडियो!..

Civic Sense: यह मामला एक ऐसे वीडियो से जुड़ा है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान और नाराज दोनों कर दिया. वीडियो में एक महिला अपने छोटे बेटे को कार के अंदर नारियल के खोल में पेशाब करवाती नजर आती है. इसके बाद वह उसी खोल को सड़क पर फेंक देती है. यह पूरी घटना कार में बैठे बच्चे के पिता द्वारा रिकॉर्ड की जाती है, जिससे मामला और भी चर्चा में आ गया.

वीडियो में आखिर दिखता क्या है?
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला कार की पैसेंजर सीट पर बैठी है और बच्चे के लिए नारियल के खोल को अस्थायी टॉयलेट के रूप में इस्तेमाल करती है. जैसे ही बच्चा पेशाब करता है, वह बिना किसी हिचकिचाहट के उसे बाहर सड़क पर फेंक देती है. यह सब कुछ ऐसे किया जाता है जैसे यह एक सामान्य और रोजमर्रा की बात हो.

किसने उठाए इस पर सवाल?
इस वीडियो को नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के एक्स हैंडल से शेयर किया गया. संस्था ने इस हरकत की कड़ी आलोचना करते हुए सिविक सेंस पर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि क्या इस तरह के व्यवहार को सामान्य मान लेना सही है और इससे समाज को क्या संदेश जाता है. वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कई यूजर्स ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. कुछ ने इस हरकत को शर्मनाक और बेहद खराब बताया. लोगों का कहना था कि इस तरह की सोच और व्यवहार सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई और जिम्मेदारी को पूरी तरह नजरअंदाज करता है.

इस घटना ने सिर्फ एक गलत हरकत नहीं दिखाई, बल्कि यह भी बताया कि लोग किस तरह छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए नियमों और जिम्मेदारियों को भूल जाते हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरी घटना को रिकॉर्ड किया गया और बिना किसी झिझक के शेयर भी किया गया, जैसे इसमें कुछ गलत ही न हो. आपको बता दें कि इस वीडियो को शेयर नहीं किया गया क्योंकि यह दिखाने लायक नहीं. लोगों को संदेश देने के मकसद से इस खबर को बनाई गई है. जी न्यूज किसी भी तरीके से इसे वीडियो के जरिए प्रमोट नहीं कर सकता.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply