Kirti Azad On Team India: चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के मंदिर जाने पर कीर्ति आजाद ने विवादित प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा…
/newsnation/media/media_files/2026/03/10/kirti-azad-disputed-post-on-team-india-visit-temple-after-winning-t20-world-cup-2026-trophy-2026-03-10-16-58-57.jpg)
Kirti Azad On Team India: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. खिताबी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और जय शाह ने स्टेडियम के पास स्थित हनुमान टिकरी मंदिर में दर्शन किए और पूजा की. टीम इंडिया के मंदिर जाकर पूजा करने वाली बात पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांस कीर्ति आजाद को पसंद नहीं आई. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मामले में भड़काऊ प्रतिक्रिया दी. उनका कहना है कि टीम इंडिया ने ऐसा क्यों किया…
कीर्ति आजाद ने शेयर किया पोस्ट
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने टीम के मंदिर जाने को लेकर सवाल उठाया है. कीर्ति आजाद का कहना है कि जब कपिल देव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 1983 में ट्रॉफी जीती थी, तब वह भारत आए थे. वहीं, अभी टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने के बाद मंदिर गई.
कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘शर्म करो टीम इंडिया, जब हमने साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग थे. हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत-हिंदुस्तान लाए थे. अभी भारतीय क्रिकेट टीम की ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं?’
कौन से मंदिर गई थी टीम इंडिया?
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 में खिताबी जीत दर्ज की. चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और जय शाह ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान टेकरी मंदिर गए. यह प्रसिद्ध मंदिर नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास स्थित है, जहां टीम ने जीत के बाद हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की.
ईशान किशन ने दी प्रतिक्रिया
टी-20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनने के बाद जब भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन अपने होमटाउन पटना पहुंचे, तो वहां पत्रकारों ने उनसे कीर्ति आजाद के विवादित बयान पर सवाल किया.
इसपर ईशान ने जवाब देते हुए कहा, “हमने अभी-अभी इतना शानदार विश्व कप जीता है. कृपया कुछ बेहतर सवाल पूछें. कीर्ति आजाद ने जो कहा, उस पर मैं क्या कहूं? कृपया कुछ अच्छे सवाल पूछें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मुझे बताइए कि कैसा महसूस हो रहा है और कितना मजा आया.”
न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत ने डिफेंड की ट्रॉफी
फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के दिए 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना सकी. नतीजन, टीम इंडिया ने 96 रन से खिताबी मुकाबला जीत लिया है. इसी के साथ भारतीय टीम टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं भारत घरेलू सरजमीं पर ट्रॉफी जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है. वहीं, टीम इंडिया 3 बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है.
/newsnation/media/media_files/2026/03/10/kirti-azad-disputed-post-on-team-india-visit-temple-after-winning-t20-world-cup-2026-trophy-2026-03-10-16-58-57.jpg?w=750&resize=750,460&ssl=1)





