Digvijay Singh Yatra NHRC Notice: मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों को शामिल करने और उनसे राजनीतिक नारे लगवाने के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही इस मामले में दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

आयोग की ओर से ये नोटिस के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को जारी किया गया है। आयोग के पत्र के अनुसार शिकायतकर्ता का आरोप है कि दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाए गए। इस कथित घटना के वीडियो और तस्वीरें 22 अक्टूबर को फेसबुक पर साझा किए जाने का भी उल्लेख शिकायत में किया गया है।

बच्चों को पैसे का लालच देकर यात्रा में लाने का आरोप उन पर लगा है। जिसके बाद MP मुख्य सचिव, DGP को नोटिस जारी कर 2 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी गई है। बच्चों से नारे लगवाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उसके बाद ये कार्रवाई हुई है।

बाल अधिकारों के उल्लंघन के आरोपों की जांच

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ी शिकायत पर संज्ञान लिया है। आयोग की सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने संरक्षण मानवाधिकार अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत मामले की सुनवाई की। आयोग ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को प्रथम दृष्टया बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा मामला माना है।

आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या बच्चों को पैसे देकर यात्रा में शामिल किया गया था या किसी अन्य तरीके से उनका इस्तेमाल हुआ। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा, मामले में बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों के संभावित उल्लंघन की भी पड़ताल की जाएगी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय हो सकेगी।

70 दिन की यात्रा में 40 लाख खर्च का अनुमान

यात्रा के दौरान प्रतिदिन करीब 15 किलोमीटर पैदल चलने की योजना है।

पहले दिन लगभग 3 हजार लोगों और आगे के पड़ावों पर रोजाना 1,000 से 1,500 यात्रियों के शामिल होने की संभावना है।

यात्रा में प्रतिदिन औसतन 30 से 50 हजार रुपए खर्च होने का अनुमान है।

कुल खर्च 30 से 40 लाख रुपए तक पहुंच सकता है। भोजन, नाश्ते और ठहरने की व्यवस्था स्थानीय सहयोगी करेंगे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें