Monday, March 9, 2026
Cricket

IND vs SA के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां होंगे ये मैच

IND vs SA के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां होंगे ये मैच
IND vs SA T20I Series

IND vs SA 5T20I Series Schedule: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की टीम के बीच खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में आज हर हाल में तीसरा ख़िताब अपने नाम करने मैदान में उतरने वाली है. वहीं इससे पहले भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी में आईसीसी विश्व कप 2025 का ख़िताब साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) की टीम को हराकर अपने नाम कर चुकी है.

वहीं आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की कप्तानी में भी टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया था, इस दौरान भारतीय टीम ने इंग्लैंड को शिकस्त दी थी. अब आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 खेला जाना है, इससे पहले ही बीसीसीआई ने भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टी20 सीरीज का ऐलान कर दिया है.

IND vs SA: टी20 विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका से 5 टी20 मैच खेलेगा भारत

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 इस बार जून-जुलाई में होना है, इससे पहले टीम इंडिया अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है, जिससे भारतीय टीम को महिला टी20 विश्व कप से पहले एक मजबूत टीम के खिलाफ अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का मौका मिल सके.

बीसीसीआई ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच ये टी20 सीरीज 17 से 27 अप्रैल 2026 के बीच खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच 17, दूसरा मैच 19 अप्रैल, तीसरा मैच 22 अप्रैल और चौथा मैच 25 अप्रैल को खेला जाएगा, जबकि 5वां और अंतिम टी20 मैच 27 अप्रैल 2026 को होना है.

IND vs SA: इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाना है आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 इस बार भारत की मेजबानी में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था. वहीं इस बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड के हाथो में है. इंग्लैंड की टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 2 पर है, वहीं भारत की टीम नंबर 3 पर मौजूद है, जबकि नंबर 1 पर ऑस्ट्रेलिया की टीम का कब्जा है.

हालांकि भारतीय टीम इस फ़ॉर्मेट में दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है और टी20 विश्व कप 2026 जीतने की प्रबल दावेदार के रूप में मैदान में उतरने वाली है. भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथो में रहने वाली है और वो अंतिम बार इस फ़ॉर्मेट में भारत के लिए विश्व कप खेलते हुए नजर आ सकती हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply