Friday, March 13, 2026
HealthIndiaTrending

इन टिप्स से बचाएं गैस, LPG की किल्लत के दौरान लंबे समय तक चलेगा सिलेंडर!..

इन टिप्स से बचाएं गैस, LPG की किल्लत के दौरान लंबे समय तक चलेगा सिलेंडर!..
इन टिप्स से बचाएं गैस, LPG की किल्लत के दौरान लंबे समय तक चलेगा सिलेंडर!..

इजराइल-ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. इस दौरान भारत में LPG की आपूर्ति पर असर देखने को मिल रहा है. गैस बचाने के लिए लोग LPG का इस्तेमाल सावधानी से कर सकते हैं. इन उपाय की मदद से आप 30 प्रतिशत तक गैस बचा सकते हैं.

इस तरह बचाएं गैस
बर्तन को ढंककर खाना पकाएं
हमेशा खाने को ढक्कन से ढक्कर बनाना चाहिए. इससे भाप बाहर नहीं निकलती है, और खाना जल्दी पकता है. जिससे 10 से 15 प्रतिशत तक गैस बच सकती है.

प्रेशर कुकर का उपयोग
गैस बचाने के लिए आप खुली कड़ाही के बजाए प्रेशर कुकर का उपयोग कर सकते हैं. कुकर में कम समय में दाल-चावल बना सकते हैं. इस दौरान गैस की भी बचत होती है.

दाल और राजमा को पानी में भिगो दें
दाल और राजमा बनाने से पहले इसे पानी में भिगो दें. ऐसा करने से कम गैस में राजमा और दाल आसानी से पक जाएंगे. राजमा बनाने से 5 से 6 घंटे बाद राजमा को पानी में भिगो दें.

बर्तन पोछंकर रखें
गैस पर बर्तन को हमेशा सूखे कपड़े से पोंछ लें. गीले बर्तन को सुखाने में भी गैस खर्च होती है. ऐसे में गैस बचाने के लिए आप हमेशा बर्तन को पोछंकर रखें.

ठंडी चीजों को सीधा ना पकाएं
फ्रिज से निकाले गए दूध या सब्जियों को सीधे गैस पर नहीं चढ़ाना चाहिए. पहले नॉर्मल तापमान पर इसे आने दें. क्योंकि इससे ज्यादा गैस खर्च होती है.

पानी की सही मात्रा
खाना बनाते समय पानी जरूरत से ज्यादा नहीं डालना चाहिए. ज्यादा पानी को सुखाने में ज्यादा समय और गैस लग जाता है.

आप भी इन छोटे-छोटे उपाय से गैस को काफी हद तक बचा सकते हैं. गैस की किल्लत के दौरान आप सब्जियों को स्टीम करने की बजाए उबाल कर बना सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सब्जियों को उबालने में समय और गैस दोनों की बचत होगी.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply