Saturday, March 7, 2026
CrimeIndiaTrending

थार में बैठकर जिम पहुंचा था सरपंच, हमलावरों ने कर दी अंधाधुंध फायरिंग; गोलियों से छलनी हुआ पूरा शरीर!

थार में बैठकर जिम पहुंचा था सरपंच, हमलावरों ने कर दी अंधाधुंध फायरिंग; गोलियों से छलनी हुआ पूरा शरीर!
थार में बैठकर जिम पहुंचा था सरपंच, हमलावरों ने कर दी अंधाधुंध फायरिंग; गोलियों से छलनी हुआ पूरा शरीर!

Sarpanch Shot Dead In Punjab : पंजाब के मोगा से एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां शुक्रवार ( 6 मार्च 2026) की सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक ग्राम सरपंच और स्थानीय जिम मालिक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों की ओर से इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब जिम संचालक हरपिंदर सिंह (हैप्पी) अपनी थार गाड़ी से उतर रहे थे. यह घटना सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 11 बजे तक की बताई जा रही है.

चलीं ताबड़तोड़ गोलियां
बताया जा रहा है कि पत्तो हीरा सिंह गांव के मौजूदा सरपंच हरपिंदर सिंह बाघापुराना-कोटकपूरा रोड पर स्थित अपने जिम पहुंचे थे. उन्होंने जैसे ही अपनी थार रोकी और नीचे उतरे कि तभी घात लगाए बैठे 4-5 हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने लगभग करीब 10-15 राउंड फायरिंग की, जिसमें हैप्पी को लगभग 6-7 गोलियां लगीं. जख्मी अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

गाड़ी से उतरते ही कर दी फायरिंग
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सरपंच हरपिंदर सिंह हैप्पी को पहले से ही जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. इसी खतरे को देखते हुए उन्होंने अपने पास एक बुलेटप्रूफ गाड़ी भी रखी थी, हालांकि शुक्रवार ( 6 मार्च 2026) को हैप्पी अपनी बुलेटप्रूफ गाड़ी के बदले सामान्य थार में बैठकर जिम पहुंचे थे. हमलावरों को शायद इसकी जानकारी थी इसलिए उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए हैप्पी पर हमला कर दिया. हमलावर इस घटना को अंजाम देने के बाद अपनी फॉर्च्यूनर कार में बैठ मौके से फरार हो गए.

व्यक्तिगत दुश्मनी में मारी गोली
मामले को लेकर मोगा के SSP अजय गांधी ने कहा कि यह हत्या एक्ट ऑफ टेरर नहीं बल्कि व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा है. SSP ने बताया,’ हरपिंदर के खिलाफ 10-12 आपराधिक मामले दर्ज थे और उसका एक अन्य गिरोह से लंबे समय से झगड़ा चल रहा था. CCTV फुटेज के जरिए हमलावरों और अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन की पहचान कर ली गई है. हमारी टीमें फिलहाल अपराधियों की तलाश कर रही हैं.’ बता दें कि इससे पहले जनवरी 2026 में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरनैल सिंह की पंजाब के अमृतसर में शादी समारोह के दौरान हत्या कर दी गई थी. वहीं 18 फरवरी 2026 को तरनतारन में एक मैरिज पैलेस में AAP सरपंच हरबिंदर सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply