भाई दूज पर आप जान्हवी के इस हेयर स्टाइल से आइडिया ले सकती हैं. अनारकली से लेकर स्ट्रेट लाइन सूट तक पर ये हेयर स्टाइल बेस्ट लगेगा और प्रिटी लुक देगा. फ्रंट से बालों की फ्रेंच चोटी बनाते हुए इसे पीछे खजूर स्टाइल चोटी में अटैच्ड करना है और बालों को पीछे हल्का लूज रखना है.

सूट कैरी करेंगी या साड़ी…दोनों के लिए ही शिवांगी जोशी का ये हेयर स्टाइल बेस्ट रहेगा. ऐसी पोनीटेल बनाना है तो सबसे पहले बालों को हाफ रिंग कर्ल करें. फ्रंट से फेस कवरिंग के लिए थोड़ी सी फ्लेयर्स को छोड़ दें और बाकी की सिंपल पोनीटेल बना लें, लेकिन बालों को हलका फ्लोई ही रखें यानी स्लीक लुक नहीं देना है.
फेस्टिवल है और इस वजह से टाइम न बचा हो तो आलिया भट्ट जैसा हेयर स्टाइल बिल्कुल परफेक्ट रहता है. बस बालों को कॉम्ब करके पीछे पिनअप कर लें और आधे वालों को खुला छोड़ दें. आपके पास अगर चांद बालियां या फिर कश्मीरी स्टाइल चेन वाले झुमके हैं तो ये हेयर स्टाइल और भी बेस्ट लगता है. आलिया भट्ट की तरह झुमको को बालों में ले जाकर पिन से अटैच्ड कर लें.
भाई दूज के लिए आमना शरीफ के इस स्लीक हेयर स्टाइल से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने सिंपल पोनीटेल लगाकर चोटी को लेस के साथ गूंथा है, जिसमें नीचे की तरफ टैसल दी गई हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस हेयर स्टाइल को भी बनाने में बहुत ज्यादा टाइम नहीं जाएगा.
भाई दूज पर साड़ी कैरी करेंगी तो आप अमायरा दस्तूर के हेयर स्टाइल को रीक्रिएट कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने फ्रंट से बालों को दो हिस्सों में करके ट्विस्ट बनाकर पिनअप किए हैं और चोटी को गूंथने के बाद क्रिस क्रॉस गजरे से डेकोरेट किया है.
चित्रांगदा सिंह का ये हेयर स्टाइल अनारकली सूट से लेकर साड़ी और लहंगा तक के लिए बेस्ट रहेगा. अगर आपको खुद हेयर स्टाइलिंग आती है तो इसे बना सकती हैं या फिर आप किसी और की हेल्प लेकर इस तरह का हेयर स्टाइल नबा सकती हैं. फ्रंट से फ्लेयर्ड छोड़ी गई हैं ताकि फेस के एक बढ़िया कवरिंग मिल सके. वहीं बैक में लूज चोटी बनाकर फ्लावर से डेकोरेट किया गया है.



