मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक को लेकर नया खुलासा सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पल्सर बाइक 25 हजार रुपये में खरीदी थी. लेकिन आरसी और अन्य दस्तावेजों का ट्रांसफर नहीं हुआ था. जांच में सामने आया है कि बाइक को नवरात्रि का हवाला देकर जानबूझकर ट्रांसफर नहीं कराया गया था.

बताया जा रहा है कि पीले रंग की पल्सर बाइक पहले जोगेश्वरी के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी. पहले मालिक ने इसे दूसरे व्यक्ति को बेचा और फिर दूसरे व्यक्ति ने बाइक तीसरे मालिक को बेच दिया था. जानकारी के मुताबिक, तीसरे मालिक को बाइक की पूरी रकम मिल गई थी, लेकिन आरसी और अन्य दस्तावेजों का ट्रांसफर नवरात्रि के बाद करने का फैसला हुआ था.

कोटा रेलवे स्टेशन पर तीनों हमलावर गिरफ्तार

इसी बीच आरोपियों ने कथित तौर पर इसी बाइक का इस्तेमाल टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की वारदात में किया. मुंबई पुलिस बाइक के मालिक से पूछताछ कर रही है. वहीं, पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को 15 घंटे के अंदर सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया था. इनमें एक बिहार के बेगुसराय का और दो अन्य हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है.

आज आरोपियों को मुंबई ले जा सकती है पुलिस

आरोपियों को फिलहाल कोटा की रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन में ही रखा गया है. मुंबई पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों से रात को कई राउंड पूछताछ की. मुंबई पुलिस की टीम कोटा में ही दो अलगअलग होटल में ठहरी हुई है. ज्यादा संभावना इसी बात की है कि मुंबई पुलिस की टीम आरोपियों को सड़क मार्ग से अपने साथ लेकर जाएगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वही, राजधानी ट्रेन से भी कोटा से मुंबई जाती है.

गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली है हमले की जिम्मेदारी

मुंबई के जुहू इलाके में तीनों आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम को गोलीबारी की थी. इस घटना में अभिनेता बालबाल बच गए, जबकि उनका चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए. सोशल मीडिया में वायरल हुए एक पोस्ट में विदेश में बैठा गैंगस्टर अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी ली है, जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का कथित सहयोगी माना जाता है.