Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर उपद्रवियों और स्थानीय दुकानदारों ने जमकर पथराव कर दिया. केशव चौक के पास विपणन केंद्र की छत से अचानक ईंटपत्थर बरसाए जाने से बाजार में अफरातफरी मच गई. इस हमले में बुलडोजर का शीशा और हेडलाइट टूट गई, जबकि आधा दर्जन राहगीर चोटिल हो गए. कार्रवाई करने पहुंची प्रशासनिक टीम ने भागकर अपनी जान बचाई और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मो. फिरोज बालबाल बच गए.

जिला प्रशासन और साहेबगंज नगर परिषद की ओर से नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. इसके लिए दुकानदारों को एक सप्ताह पहले ही नोटिस और सूचना देकर सड़क व सार्वजनिक स्थानों से कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था. सख्ती देखते हुए कई दुकानदारों ने स्वयं कब्जा हटा लिया था, लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर टीम ने नवल किशोर चौक से कार्रवाई शुरू की.
अभियान के तहत टीम ने नवल किशोर चौक से लेकर ब्रजनंदन चौक, बस स्टैंड, गांधी चौक, गोला रोड, अस्पताल रोड, ब्लॉक गेट, केशव चौक और इंद्रदेव चौक तक सड़क किनारे और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया. इसी दौरान केशव चौक पहुंचते ही विपणन केंद्र की छत से टीम पर पथराव शुरू हो गया.
भारी पुलिस बल पहुंचने पर भागे उपद्रवी, थाने में FIR के लिए दिया आवेदन
पथराव की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद उपद्रवी वहां से फरार हो गए. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मो. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिरोज ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उपद्रवियों ने पथराव किया, जिससे JCB का शीशा और हेडलाइट क्षतिग्रस्त हो गई. उन्होंने कहा कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और कार्रवाई के लिए साहेबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया गया है.



