Patna Road Accident: बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. मवेशियों से लदे तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमनेसामने टक्कर में बाइक सवार पतिपत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भयावह था कि दोनों के पैर कटकर शरीर से अलग हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में पटना एम्स रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रामपुरदुल्हिनबाजार मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 5:40 बजे नौबतपुर के पिपलावां थाना क्षेत्र अंतर्गत मझनपुरा मोड़ के पास हुई. मवेशियों से लदा पिकअप अरवल की ओर से आ रहा था.
पिकअप चालक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
इसी दौरान आबकारी विभाग की टीम स्कॉर्पियो से पिकअप का पीछा कर रही थी. बताया जा रहा है कि पीछा किए जाने के दौरान पिकअप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पतिपत्नी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
हालांकि, आबकारी विभाग की टीम किस परिस्थिति में मवेशी लदे पिकअप का पीछा क्यों कर रही थी और दुर्घटना कैसे हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है. हादसे में घायल बाइक सवार की पहचान खीरी मोड़ टोला बीघा निवासी 22 वर्षीय मुंचुन कुमार और उनकी 21 वर्षीय पत्नी ज्ञानती देवी के रूप में हुई है. दोनों पटना से पालीगंज की ओर जा रहे थे.
पतिपत्नी का कट गया पैर
प्रत्यक्ष रूप से सामने आए हादसे के भयावह दृश्य ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया. टक्कर के बाद पतिपत्नी के पैर कटकर शरीर से अलग हो गए. दोनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना एम्स रेफर कर दिया गया.
हादसे की सूचना मिलते ही पिपलावां और बिक्रम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप की जांच की तो उसमें मवेशी लदे मिले. इसके बाद पिकअप को जब्त कर लिया गया. वहीं, पिकअप का पीछा कर रही आबकारी विभाग की स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना से जुड़े आबकारी विभाग के कर्मियों और वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है.
भीषण हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिकअप का पीछा किस वजह से किया जा रहा था और हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियां क्या थीं. पतिपत्नी के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने रामपुरदुल्हिनबाजार मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया. सड़क जाम होने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पिपलावां थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि हादसे में घायल पतिपत्नी को इलाज के लिए पटना एम्स भेजा गया है. पिकअप वाहन जब्त कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है.
पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आबकारी विभाग की टीम द्वारा पीछा किए जाने के दौरान हुई इस दुर्घटना को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं. जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी.



