Tuesday, February 10, 2026
Gazab

सपने मेंˈ रोमांस करना पति को पड़ा भारी, बीवी ने कर दिया खौफनाक कांड!ˌ

सपने मेंˈ रोमांस करना पति को पड़ा भारी, बीवी ने कर दिया खौफनाक कांड!ˌ

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास की नींव पर टिका होता है। अगर इस नींव में जरा सी भी दरार आ जाए, तो रिश्तों का खूबसूरत महल चंद पलों में ढह सकता है। खासकर जब बात बेवफाई की आती है, तो पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। लेकिन क्या हो अगर पति ने हकीकत में नहीं, बल्कि सपने में किसी गैर-महिला के साथ रोमांस किया हो? क्या तब भी पत्नी अपने पति को सजा दे सकती है? आइए, आपको बताते हैं एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला।

सपने में गैर-महिला, बीवी ने दी खौफनाक सजा

बोलिविया के ला पाज शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 45 साल के शख्स को उसकी पत्नी ने सिर्फ इसलिए खौलता पानी डालकर जख्मी कर दिया, क्योंकि वह नींद में किसी गैर-महिला के साथ रोमांस की बातें बड़बड़ा रहा था। यह सुनकर पत्नी का गुस्सा ऐसा भड़का कि उसने तुरंत किचन में जाकर पानी उबाला और सोते हुए पति पर डाल दिया। इस हादसे में पति की पीठ, हाथ और कमर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।

नींद में बड़बड़ाहट बनी मुसीबत

यह पूरा वाकया तब हुआ, जब पति रात को गहरी नींद में था। पत्नी के मुताबिक, वह नींद में किसी दूसरी महिला से प्यार का इजहार कर रहा था। उसकी ये बातें सुनकर पत्नी का पारा चढ़ गया। उसने बिना देर किए किचन में पानी गर्म किया और पति पर डाल दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पति की चीख-पुकार से मोहल्ले वाले भी जाग गए, और उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पहले भी कर चुकी है खतरनाक हरकत

पुलिस को इस घटना की जानकारी खुद पति ने अस्पताल के बेड से दी। ला पाज की स्पेशल क्राइम फाइटिंग फोर्स के डिप्टी डायरेक्टर जुआन जोस डोनियर ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब इस महिला ने अपने पति के साथ ऐसी हरकत की हो। इससे पहले भी वह शराब के नशे में पति को आग लगाने की कोशिश कर चुकी है। इस बार खौलते पानी से हमला कर उसने अपने गुस्से को और खतरनाक रूप दे दिया।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply