Thursday, February 19, 2026
CrimeIndiaTrending

रीवा के फेमस डॉक्टर का ‘डर्टी सीक्रेट’ वायरल: पत्नी ने गर्लफ्रेंड संग रंगेहाथों पकड़ा, बीच सड़क लगा दी क्लास!

रीवा के फेमस डॉक्टर का ‘डर्टी सीक्रेट’ वायरल: पत्नी ने गर्लफ्रेंड संग रंगेहाथों पकड़ा, बीच सड़क लगा दी क्लास!
रीवा के फेमस डॉक्टर का ‘डर्टी सीक्रेट’ वायरल: पत्नी ने गर्लफ्रेंड संग रंगेहाथों पकड़ा, बीच सड़क लगा दी क्लास!

कहते हैं कि पति पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों का होता है. मगर आज की डेट में कई कपल सात जन्म तो दूर, एक जन्म भी पार्टनर संग ईमानदारी से नहीं बिताते. वो शादीशुदा होने के बावजूद दूसरे शख्स को अपना दिल दे बैठते हैं. इस कारण उनकी शादीशुदा जिंदगी प्रभावित होती है. मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर (हृदय रोग विशेषज्ञ) को अपनी महिला मित्र संग रंगरेलियां मनाना भारी पड़ गया. डॉक्टर साहब को अंदाजा भी नहीं था कि जिस पत्नी से वह अपना सीक्रेट अफेयर छिपा रहे थे, वही उनकी पोल बीच सड़क पर खोल देगी.

मामला रीवा के मशहूर हॉस्पिटल के संचालक और डॉक्टर से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, डॉक्टर पिछले कुछ समय से अपनी संदिग्ध गतिविधियों के कारण पत्नी के शक के घेरे में थे. उनकी पत्नी खुद एक डेंटिस्ट हैं. उन्हें अपने पति पर कुछ वक्त से शक था. बुधवार को जब डॉक्टर अपनी लग्जरी कार में एक महिला मित्र के साथ शहर के एक इलाके से गुजर रहे थे, तब उनकी पत्नी ने किसी जासूस की तरह पीछा कर उनकी कार को बीच सड़क रुकवा लिया.

बीच सड़क कार रोकी, बाल पकड़कर घसीटा

जैसे ही कार का दरवाजा खुला, अंदर का नजारा देख पत्नी का धैर्य जवाब दे गया. अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने आव देखा न ताव, महिला मित्र को कार से बाहर खींचा और उसके बाल पकड़कर सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया. डॉक्टर साहब अपनी साख बचाने के लिए बीच-बचाव करते रहे और अपनी महिला मित्र को पत्नी के चंगुल से छुड़ाने की नाकाम कोशिश करते दिखे.

सोशल मीडिया पर वायरल धोखे का वीडियो

इस पूरे हाईवोल्टेज ड्रामे को वहां मौजूद राहगीरों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है. शहर के सबसे रसूखदार डॉक्टर की इस सरेराह हुई फजीहत ने चिकित्सा जगत में भी हलचल पैदा कर दी है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply