Thursday, March 12, 2026
IndiaPoliticsTrending

बेटे-बहू का झगड़ा सुलझाना मां को पड़ा भारी, तेज धक्के से जमीन पर गिरी; चली गई जान!..

बेटे-बहू का झगड़ा सुलझाना मां को पड़ा भारी, तेज धक्के से जमीन पर गिरी; चली गई जान!..
बेटे-बहू का झगड़ा सुलझाना मां को पड़ा भारी, तेज धक्के से जमीन पर गिरी; चली गई जान!..

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली के सीमापुरी इलाके में पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करवाना बुजुर्ग मां को भारी पड़ गया। बेटे का गुस्सा इतना बढ़ गया जिसने मां की जान ले ली। मृतक की पहचान हमीदुन निशा के रूप में हुई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने मृतक की बेटी शबनम की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के बेटे शेर अली को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला
पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में एक दंपती में झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ा कि मां को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। हालांकि यही गलती मां को भारी पड़ गई। पत्नी से झगड़े के दौरान बेटा इतने गुस्से में था कि उसने मां को फर्श पर धक्का दे दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। सिर की इसी चोट ने मां की जान ले ली।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply