Wednesday, February 25, 2026
Politics

रेड कारपेट वेलकम, दोस्त नेतन्याहू से एयरपोर्ट पर मिले गले, 9 साल में दूसरी बार इजरायल पहुंचे PM मोदी!..

रेड कारपेट वेलकम, दोस्त नेतन्याहू से एयरपोर्ट पर मिले गले, 9 साल में दूसरी बार इजरायल पहुंचे PM मोदी!..
रेड कारपेट वेलकम, दोस्त नेतन्याहू से एयरपोर्ट पर मिले गले, 9 साल में दूसरी बार इजरायल पहुंचे PM मोदी!..

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इजरायल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान लैंड हुआ. अपने खास दोस्त का स्वागत करने के लिए खुद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू एयरपोर्ट पर पहुंचे और पीएम का भव्य स्वागत किया.

दरअसल, प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए नेतन्याहू ने पीएम मोदी का खास अंदाज में स्वागत किया. एयरपोर्ट पर ही प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. 9 साल में दूसरी बार पीएम मोदी इजरायल की यात्रा पहुंचे हैं, जहां पर वह इजरायली संसद को भी संबोधित करेंगे.

इजरायली संसद को संबोधित करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही इजरायली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित भी करेंगे. यात्रा के दौरान वह येरुशलम की यात्रा करेंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पीएम मोदी की इस इजरायली यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होने की संभावना है. इससे पहले साल 2017 में प्रधानमंत्री इजरायल की यात्रा पर गए थे. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी इजरायल पहुंचे हैं. पीएम मोदी आज ही इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग से भी मुलाकात करेंगे.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply