Friday, February 20, 2026
Bollywood

रश्मिका-विजय ने शादी से पहले लिया सबसे बड़ा फैसला, अब तक किसी सेलिब्रिटी ने नहीं किया ऐसा!!..

रश्मिका-विजय ने शादी से पहले लिया सबसे बड़ा फैसला, अब तक किसी सेलिब्रिटी ने नहीं किया ऐसा!!..
रश्मिका-विजय ने शादी से पहले लिया सबसे बड़ा फैसला, अब तक किसी सेलिब्रिटी ने नहीं किया ऐसा!!..

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भले ही अपनी शादी का खुलासा नहीं किया लेकिन उनके घर को देखकर सब कुछ रिवील हो गया है. विजय देवरकोंडा का घर रोशनी से सज चुका है. जिसके बाद से दोनों की 26 फरवरी की शादी की तारीख को कहीं ना कहीं कंफर्म माना जा रहा है. इस बीच खबरें आ रही हैं कि विजय और रश्मिका ने वेडिंग को प्राइवेट सेरेमनी रखने के लिए विदेशी सिक्योरिटी सर्विसेज के हायर किया है. ताकि उनकी शादी में किसी भी तरह की फोटोज और वीडियो लीक ना हो और सेरेमनी प्राइवेट ही रहे.

इंटरनेशनल सिक्योरिटी हायर
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबित इन दोनों साउथ स्टार्स ने इंटरनेशनल सिक्योरिटी हायर की है. सूत्रों की मानें तो विजय और रश्मिका दोनों ही प्राइवेट पर्सन हैं. वो चाहते हैं कि उनका ये खास दिन उनके और उनके लव्ड वंस के लिए रहे. वो चाहते हैं उदयपुर में दोनों जहां पर सात फेरे लेंगे वो पूरी तरह से सिक्योर हो.

पूरे पैलेस में सिक्योरिटी सख्त
कहा जा रहा है कि ये दोनों चाहते है कि जहां पर ये मैरिज कर रहे हैं उस पूरे पैलेस की सिक्योरिटी का इंतजाम स्पेशिलाइज्ड एजेंसी करे. खबरों की मानें तो ये सिक्योरिटी एजेंसी राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी. फिलहाल, विदेशी सिक्योरिटी एजेंसी को लेकर अभी तक कोई डिटेल रिवील नहीं हुई है.

क्या क्या हो रही तैयारियां?
रिपोर्ट के मुताबिक वेंडर्स को शादी से जुड़ी सारी तैयारियों को रिवील करने से मना किया गया है. इंडिया टुडे के सूत्रों के मुताबिक इस प्राइवेट वेडिंग के फंक्शन 24 फरवरी से शुरू होंगे और 26 फरवरी को शादी होगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट काफी छोटी है. कहा जा रहा है कि शादी में कोई भी मोबाइन फोन लाना अलाउड नहीं होगा. यहां तक कि जो टीम शादी के वीडियो और फोटोज क्लिक करने के लिए असाइन की है उससे भी नॉन डिस्क्लोज एग्रीमेंट साइन कराया गया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply