Monday, March 9, 2026
Bollywood

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम, मैटरनिटी फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल!..

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम, मैटरनिटी फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल!..
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम, मैटरनिटी फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल!..

Lin Laishram Maternity Photoshoot: फेमस एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही पिता बनने वाले हैं और उनके घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है. इसी बीच एक्टर की पत्नी लिन लैशराम ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें लिन अपना बेबी बंप जमकर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.चलिए तस्वीरों पर नजर डालते हैं-

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम जल्दी ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. उनके घर जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है. लिन के मैटरनिटी फोटोशूट ने हर किसी का दिल जीत लिया है. तस्वीरों में रणदीप की पत्नी काफी खूबसूरत लग रही हैं और अपना बेबी बंप जमकर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

एक्टर ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर फैंस को खुशखबरी दी थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब कपल माता-पिता बनने के इस खूबसूरत सफर के आखिरी पड़ाव पर है. उम्मीद है कि इसी महीने उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है. कपल की इन तस्वीरों पर फैंस ढेर सारी बधाइयां और प्यार लुटा रहे हैं.

तस्वीरों में लिन लैशराम ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं एक्टर रणदीप लाइट ब्राउन कलर की टी-शर्ट में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों में लिन जमकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं.

मैटरनिटी फोटोशूट के वक्त कपल ने अपना लुक काफी सॉफ्ट और लाइट रखा है. उनके लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सितारों से लेकर फैंस तक तस्वीरों पर रणदीप और लिन को बधाई दे रहे हैं और दिल खोलकर फोटोज पर प्यार बरसा रहे हैं.

बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को शादी की थी. दोनों की मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप ‘मोटली’ में हुई थी. यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया था.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply