Thursday, March 5, 2026
CrimeIndiaTrending

6 महीने पहले बॉयफ्रेंड संग भागी, 7 दिन पहले वापस घर लौटी, फिर अचानक आधी रात को… अगले दिन मिली प्रेमी जोड़े की लाश!

6 महीने पहले बॉयफ्रेंड संग भागी, 7 दिन पहले वापस घर लौटी, फिर अचानक आधी रात को… अगले दिन मिली प्रेमी जोड़े की लाश!
6 महीने पहले बॉयफ्रेंड संग भागी, 7 दिन पहले वापस घर लौटी, फिर अचानक आधी रात को… अगले दिन मिली प्रेमी जोड़े की लाश!

बिहार के जहानाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंग का अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ. होली के त्योहार की खुशियों के बीच मुरगांव पंचायत के प्राण बिघा गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब गांव के बधार (खेत) में एक नीम के पेड़ के नीचे दो लाशें बरामद हुईं. मृतकों की पहचान 25 वर्षीय राजीव कुमार और उसकी प्रेमिका के रूप में हुई है.

इस घटना के पीछे की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है, लेकिन इसका अंत बेहद दुखद रहा. जानकारी के अनुसार, राजीव और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. करीब 6 महीने पहले दोनों गांव से फरार हो गए थे. इस मामले में लड़की के परिजनों ने हुलासगंज थाने में राजीव के खिलाफ अपहरण और बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज कराया था.

हैरानी की बात ये है कि करीब एक सप्ताह पहले ही लड़की अपने घर वापस लौटी थी. जबकि राजीव तब भी फरार चल रहा था. किसी को अंदाजा नहीं था कि घर लौटने के महज 7 दिन बाद ही दोनों ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेंगे.

आधी रात का वो रहस्यमयी बुलावा

परिजनों के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 10 बजे तक लड़की घर में ही थी, लेकिन उसके बाद वह अचानक लापता हो गई. आशंका जताई जा रही है कि राजीव मंगलवार रात को चुपके से गांव पहुंचा और अपनी प्रेमिका को बधार में मिलने के लिए बुलाया. बुधवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो वहां नीम के पेड़ के नीचे दोनों के शव एक साथ पड़े मिले.

FSL टीम को मिले चौंकाने वाले सुराग

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जांच के दौरान घटनास्थल से कई अहम सबूत मिले हैं. मौके पर एक चकनाचूर मोबाइल फोन मिला है, जिसे संभवतः साक्ष्य मिटाने या गुस्से में तोड़ा गया था. शवों के पास से जहरीले रसायन के खाली डिब्बे बरामद हुए हैं, जिससे प्रारंभिक तौर पर इसे जहर खाकर आत्महत्या का मामला माना जा रहा है.

पुलिस की जांच और गांव में सन्नाटा

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा. हालांकि, प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग में की गई आत्महत्या प्रतीत होती है. पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या उन पर किसी तरह का सामाजिक या पारिवारिक दबाव था. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और होली का जश्न मातम में बदल गया है. पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply