Tuesday, March 24, 2026
CricketIndiaTrending

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील, 153010000000 रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स!..

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील, 153010000000 रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स!..
आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील, 153010000000 रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स!..

साल 2008 के ओपनिंग सीजन की आईपीएल चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को अमेरिका स्थित कारोबारी काल सोमानी ने खरीद लिया है. ये डील 1.63 अरब अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 15300 करोड़ रुपये में हुई है. यह रकम एकमुश्त दी जाएगी. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सोमानी को वॉलमार्ट परिवार के अमेरिकी कारोबारी रॉब वाल्टन और हैम्प परिवार का सपोर्ट है. यह सौदा आगामी आईपीएल 2026 सीजन के बाद प्रभावी होगा.

यह आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा सौदा है. पिछले साल टॉरेंट ग्रुप ने सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स से गुजरात टाइटंस में 67% बहुमत हिस्सेदारी लगभग ₹5025 करोड़ में हासिल की थी, जिससे फ्रेंचाइजी का मूल्य लगभग ₹7500 करोड़ हो गया. सीवीसी कैपिटल ने 2021 में ₹5625 करोड़ में टीम का अधिग्रहण करने के बाद अपनी 33% हिस्सेदारी बरकरार रखी.

RR को खरीदने की रेस में थे ये बड़े नाम
कल ही यह खबर आई थी कि राजस्थान रॉयल्स ने 1.7 बिलियन डॉलर (लगभग ₹15859 करोड़) के एक ऑफर को ठुकरा दिया था. यह बोली ‘कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स’ ने लगाई थी. हालांकि इस बात की पूरी पुष्टि नहीं हुई है कि सच में ऐसा हुआ है, लेकिन दिलचस्प यह है कि राजस्थान रॉयल्स ने सोमानी के ग्रुप की थोड़ी कम बोली को स्वीकार कर लिया. राजस्थान रॉयल्स को पूरी तरह खरीदने की दौड़ में चार और बड़े नाम शामिल थे. आदित्य बिरला ग्रुप डेविड ब्लिट्जर की ‘बोल्ट वेंचर्स’ के साथ मिलकर बोली लगा रहे थे. कैप्री ग्लोबल, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और संजय गोविल राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की रेस में थे.

कौन हैं काल सोमानी?
काल सोमानी को मुख्य रूप से एक एक के बाद एक सफल कंपनियां खड़े करने वाले बिजनेस हैं, जिनका अमेरिकी टेक जगत में बहुत गहरा प्रभाव है. उनकी पकड़ डेटा प्राइवेसी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गवर्नेंस, एड-टेक और स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी जैसे कई आधुनिक क्षेत्रों में भी है. काल सोमानी IntraEdge, Truyo और Academian जैसी बड़ी ग्लोबल कंपनियों के संस्थापक हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। काल सोमानी 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स के साथ एक निवेशक के तौर पर जुड़े हुए हैं. उन्होंने तभी कह दिया था कि आईपीएल में आगे बढ़ने की जबरदस्त संभावना है और वे इस लीग के भविष्य को लेकर बहुत उत्साहित हैं.
दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक ‘रॉब वाल्टन’ इस ग्रुप का हिस्सा हैं. बड़ी कार कंपनी ‘फोर्ड’ और अमेरिकन फुटबॉल टीम ‘डेट्रॉइट लायंस’ के मालिक ‘हैम्प परिवार’ और ‘शीला फोर्ड हैम्प’ भी इस ग्रुप के साथ जुड़े हैं. काल सोमानी का खेलों से लगाव काफी पुराना है. वे ‘मोटर सिटी गोल्फ क्लब’ के सह-मालिक हैं. उन्होंने TGL गोल्फ लीग जैसे आधुनिक स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट्स में भी शुरुआती निवेश किया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply