Thursday, March 12, 2026
Gazab

सोनीपत में किसान की बेटी की शादी में अचानकपहुंचे राहुल गांधी, निभाया अपना वादा

सोनीपत में किसान की बेटी की शादी में अचानकपहुंचे राहुल गांधी, निभाया अपना वादा
सोनीपत में किसान की बेटी की शादी में अचानकपहुंचे राहुल गांधी, निभाया अपना वादा

मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र स्थित मदीना गांव में अचानक एक किसान की बेटी की शादी में पहुंच गए। उन्होंने सुबह करीब 10:15 बजे किसान संजय मलिक के घर पहुंचकर उनकी बेटी तन्नू मलिक को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उनके साथ रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे।

शादी समारोह में राहुल गांधी ने परिवार के बीच एक घंटे से अधिक का समय बिताया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने सादगी के साथ परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर खाना खाया और चूरमा, जलेबी, लड्डू व मिस्सी रोटी जैसे पारंपरिक हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद लिया।

किसान संजय मलिक और उनके भाई ने कुछ दिन पहले दिल्ली जाकर राहुल गांधी को इस शादी का निमंत्रण दिया था और राहुल गांधी ने भी आने का वादा किया था। अपना वादा निभाते हुए राहुल गांधी लोकसभा सत्र के बीच समय निकालकर शादी में पहुंचे। एक छोटे किसान के घर उनके इस तरह अचानक पहुंचने से परिवार में खुशी का माहौल है। इस सरप्राइज विजिट का वीडियो भी सामने आया है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply