Himachal Se: Rahu Ketu Gochar 2026: ज्योतिष में राहुकेतु को पापी ग्रहों के नाम से जाना जाता है और ये दोनों ही ग्रह हमेशा उल्टी चाल चलते हैं। इन ग्रहों को अपनी राशि बदलने में करीब 18 महीने का समय लग जाता है। इस समय राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहा है तो केतु सिंह राशि में है। लेकिन 5 दिसंबर से राहु मकर राशि में गोचर शुरू कर देगा तो वहीं केतु कर्क राशि में आ जायेगा। ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों का राशि बदलना बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों की किस्मत चमकने जा रही है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए राहुकेतु का गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। आपको अचानक से करियर में ग्रोथ देखने को मिलेगी। आपके अटके काम पूरे होंगे। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कोर्टकचहरी के मामले आपके पक्ष में आएंगे। बिजनेस में विस्तार होगा। मकान सुख की प्राप्ति भी हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए राहुकेतु का गोचर करियर में अपार तरक्की दिलाने वाला साबित होगा। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए राहुकेतु का गोचर काफी शुभ माना जा रहा है। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। करियर में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मनचाही जगह नौकरी मिल सकती है। अचानक से अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। मातापिता का हर काम में सहयोग मिलेगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कोर्टकचहरी में फंसे मामलों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए ये गोचर किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में खूब पैसा कमाने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कहीं से बड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है। अपना काम शुरू कर सकते हैं।



