Himachal Se: Isht Dev Kaise Pata Kare: हर व्यक्ति की किसी न किसी एक देवीदेवता के प्रति खास श्रद्धा होती है। किसी को भोले बाबा की भक्ति पसंद होती है तो किसी को श्री हरि विष्णु भगवान की पूजा से अपार सुख मिलता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ये समझ ही नहीं आता कि वो किस देवी या देवता को अपना आराध्य मानें। सबसे पहले तो यहां ये जान लें कि अगर जीवन में अपार सफलता और तरक्की पाना चाहते हैं तो अपने ईष्ट देव की आराधना जरूर करें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कहते हैं ईष्ट देव की उपासना से तरक्की के रास्ते खुद ब खुद खुलने लगते हैं और जीवन में सुखशांति आती है। लेकिन अब सवाल ये आता है कि अपने ईष्ट देव का पता कैसे किया जाए?

तो आपको बता दें कि आप अपनी कुंडली का लग्न भाव देखकर ये आसानी से जान सकते हैं कि आपको किसी देवी या देवता की आराधना करना बेहद फलदायी साबित हो सकता है। कहते हैं लग्न से संबंधित देवी देवता ही हमारे इष्ट देवीदेवता होते हैं और इनकी पूजा हर व्यक्ति को करनी चाहिए।
लग्न से पहचानें अपने ईष्ट देव
- मेष लग्न इस लग्न वालों के ईष्ट देव सूर्य देवता और गायत्री देवी हैं। ऐसे में अगर आप इनकी पूजा करते हैं तो आपके जीवन में सुखों की कभी कमी नहीं होगी।
- वृषभ लग्न इस लग्न वालों को बुध देवता और गणेश भगवान की आराधना जरूर करनी चाहिए।
- मिथुन लग्न आपके ईष्ट देव शुक्र देव और मां दुर्गा हैं, जिनकी उपासना से आपको मनचाही सफलता मिल सकती है।
- कर्क लग्न आपके ईष्ट देव भगवान हनुमान और मंगल देवता हैं।
- सिंह लग्न आपके ईष्ट देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु हैं। अगर आप इनकी उपासना करते हैं तो आपके जीवन में हमेशा सुखसमृद्धि बनी रहेगी।
- कन्या लग्न आपके ईष्ट देव भगवान शनि और भगवान शिव हैं।
- तुला लग्न आपके ईष्ट देव शनि देव और भगवान शिव हैं।
- वृश्चिक लग्न आपके ईष्ट देव गुरु बृहस्पति और विष्णु भगवान हैं।
- धनु लग्न आपके ईष्ट देव मंगल देवता और भगवान हनुमान हैं।
- मकर लग्न आपके ईष्ट देव शुक्र और मां दुर्गा हैं।
- कुंभ लग्न आपके ईष्ट देव बुध देव और गणेश भगवान हैं।
- मीन लग्न आपके ईष्ट देव चंद्र देव और भगवान शिव हैं।



