Vaibhav Sooryavanshi Team Indian Tshirt: आखिरकार क्रिकेट प्रेमियों को जिस दिन का इंतजार था, वो आज खत्म हुआ। क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को फाइनली टीम इंडिया की टीशर्ट मिल गई।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने एक्स हैंडल पर एक खास वीडिया शेयर किया है। इसमें टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ मेंबर रघु वैभव के कमरे का दरवाजा खटखटाते हैं और वैभव सूर्यवंशी को उनकी जर्सी का बॉक्स डिलीवर करते हैं। इससे पहले दरवाजे पर ही वैभव रघु के पैर छूकर वेलकम करते हैं।

Ladies & Gentlemen

The moment the nation has been waiting for has arrived!

Vaibhav Sooryavanshi in #TeamIndia jersey. Witness this incredibly special moment ❤️ pic.twitter.com/sUUytFMPVw

— BCCI June 23, 2026

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि शब्द नहीं है मेरे पास एक्सप्लेन करने के लिए। जिस चीज के लिए पहले दिन से मैंने बैट पकड़ा था। क्रिकेट ग्राउंड पर मैं गया था प्रैक्टिस के लिए, वो आज ड्रीम पूरा हुआ। जो मेन स्टेप था, वो ​पूरा हुआ। मैं इस पल को बयां नहीं कर सकता। ड्रीम जैसा लग रहा है, टीशर्ट देखते ही बहुत खुश था। कभीकभी होता है न, आप जो सोचते नहीं वो होता है आपके साथ।