Aadhaar Card Rule Update: आज आधार कार्ड देश के करोड़ों लोगों की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है। इसकी सुरक्षा और सटीकता बनाए रखने के लिए समयसमय पर आधार की जानकारी अपडेट करने की सलाह दी जाती है। अब आधार रखने वालों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार से जुड़ी एक अहम सेवा को कुछ समय के लिए मुफ्त करने का फैसला लिया है। इसके तहत 1 जुलाई 2026 से आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल एड्रेस अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।

पहले देना पड़ता था 75 रुपए शुल्क

अब तक आधार में ईमेल आईडी अपडेट कराने के लिए 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था। लेकिन नई व्यवस्था के तहत यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक पूरी तरह निशुल्क रहेगी।

ईमेल अपडेट रखना क्यों है जरूरी?

आधार से ईमेल आईडी लिंक होने पर यूजर्स को आधार से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं और अपडेट समय पर मिलते रहते हैं। इसके अलावा अगर आधार का कहीं गलत इस्तेमाल होता है या कोई गतिविधि होती है, तो उसकी जानकारी भी ईमेल के माध्यम से मिल सकती है। इससे सुरक्षा और पारदर्शिता दोनों बढ़ती हैं।

UIDAI का नया मोबाइल ऐप देगा सुविधा

UIDAI ने हाल ही में आधार सेवाओं को और आसान और सुरक्षित बनाने के लिए नया आधार मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। इसी ऐप के माध्यम से ईमेल एड्रेस अपडेट करने पर शुल्क में छूट का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

इन बातों का रखें ध्यान

यह छूट केवल आधार मोबाइल ऐप के जरिए किए गए ईमेल अपडेट पर ही लागू होगी। यदि कोई व्यक्ति अन्य माध्यमों से आधार विवरण अपडेट कराता है, तो उसे निर्धारित शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। ऐसे में अपडेट कराने से पहले UIDAI के नियम और शुल्क की जानकारी जरूर जांच लें। UIDAI ने साफ किया है कि 31 दिसंबर 2026 के बाद इस छूट की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद शुल्क जारी रहेगा या नहीं, इस पर आगे निर्णय लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: