: सरकार के PWD मंत्री रविवार को तिलक नगर में सड़क निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय AAP विधायक जरनैल सिंह भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर मौजूद थे। सड़क की गुणवत्ता को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी, तभी मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया।

खराब सड़क पर AAP विधायक और BJP मंत्री आमनेसामने, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क की गुणवत्ता को लेकर AAP विधायक जरनैल सिंह और BJP मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के बीच बहस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक सड़क उखाड़कर उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाते नजर… pic.twitter.com/NVdOzYCWzE

— Bansal News Official September 27, 2026

वीडियो बनाने वाले कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा

विवाद के बीच एक AAP कार्यकर्ता मोबाइल से घटनाक्रम रिकॉर्ड कर रहा था। सामने आए वीडियो में मंत्री प्रवेश वर्मा युवक की ओर हाथ बढ़ाते और थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। AAP का आरोप है कि सवाल पूछे जाने के बाद मंत्री ने युवक के साथ ऐसा व्यवहार किया। हालांकि, वीडियो में दोनों के बीच हुई पूरी बातचीत साफ सुनाई नहीं देती है।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी सफाई

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा बोले AAP कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ धक्कामुक्की की, मेरे परिवार को गालियां दीं, ये नहीं होना चाहिए था

दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा रविवार को तिलक नगर में सड़क निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय AAP विधायक जरनैल सिंह भी… pic.twitter.com/zb0pAiRDS6

— Bansal News Official September 27, 2026

घटना के बाद मंत्री ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि तिलक नगर में उनके साथ AAP कार्यकर्ताओं ने धक्कामुक्की की और उनके परिवार को अपशब्द कहे गए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि AAP विधायक की ओर से कमीशन की मांग की गई थी। प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर घटना के पीछे अपना पक्ष बताया और कहा कि जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था।

पूर्व सीएम केजरीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार दिखाने पर मोदी जी के मंत्री ने एक युवक को सरे आम थप्पड़ मारा।

मैं कल तिलक नगर जाकर इस सड़क का मुआयना करूंगा। pic.twitter.com/MnKbQ5L0CP

— Arvind Kejriwal September 27, 2026

विवाद बढ़ने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने अगले दिन मौके पर जाने की बात भी कही। AAP विधायक जरनैल सिंह ने भी घटना को लेकर कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: 

बढ़ा राजनीतिक विवाद

घटना का वीडियो सामने आने के बाद BJP और AAP के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। फिलहाल सामने आए वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर घटना को लेकर अलगअलग दावे किए जा रहे हैं।