Wednesday, February 11, 2026
CrimeIndiaTrending

इंजेक्शन लगाने के बहाने झोलाछापˈ डॉक्टर ने महिला के निजी अंगों को छुआ, मचा हंगामा

इंजेक्शन लगाने के बहाने झोलाछापˈ डॉक्टर ने महिला के निजी अंगों को छुआ, मचा हंगामा
इंजेक्शन लगाने के बहाने झोलाछापˈ डॉक्टर ने महिला के निजी अंगों को छुआ, मचा हंगामा

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है. यहां एक कथित तौर पर अवैध रूप से चलाए जा रहे क्लिनिक के संचालक पर इलाज के दौरान एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है.

पीड़िता के पति ने बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई. वे उसे नजदीकी क्लिनिक ले गए, जहां मौजूद व्यक्ति ने इंजेक्शन देने के बहाने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और पर्दा डालकर महिला के साथ अनुचित व्यवहार किया. वह पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को छू रहा था. महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे चुप रहने की कड़ी चेतावनी दी.

घर लौटने के बाद महिला ने पूरे परिवार को घटना की जानकारी दी. जब परिवार वाले आरोपी से बात करने क्लिनिक पहुंचे, तो उसने उन्हें भी मारने-धमकाने की धमकी दे डाली.

इसके बाद पीड़ित पक्ष ने दनकौर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि तथ्यों की पड़ताल के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply