Budaun Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं में भीषण सड़क हादसे में 5 महिलाओं की मौत की खबर सामने आई है। ईरिक्शा और ट्रैक्टर की आमनेसामने जोरदार भिड़ंत से 5 महिलाओं की मौत हो गई है। हादसा बदायूंमथुरा मार्ग पर हुआ है। हादसे के समय ईरिक्शा चालक 5 महिलाओं को लेकर जा रहा था। उसी वक्त सामने से आ रहे ट्रैक्टर नें ईरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। 5 महिलाओं की मौत के अलावा 3 और लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

भात मांगने की रस्म में शामिल होने जा रही थी महिलाएं
ये मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला इलाके है। जब 5 महिलाएं ईरिक्शा में सवार हो कर भात मांगने की रस्म में शामिल होने के लिए कछला से गठौना जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर नें ईरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 5 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को कॉल कर बुलाया और घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां घायलों का उपचार जारी है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक कछला औऱ उझानी के बीच भूलपुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर हाइवे पर दो ट्रैक्टर चालक आपस में रेस कर रहे थे। उनसे एक ट्रैक्टर ने ईरिक्शा को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण ईरिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ईरिक्शा में सवार 5 महिलाएं समेत अन्य की भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भिजवाया।
हादसे में रिक्शा चालक सनी , डाल सिंह समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों चालकों की तलाश शुरु कर दी है।
मृतकों के नाम
राजकुमारी पत्नी डालसिंह निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला
गंगा श्री पत्नी वीरपाल निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला
रेवती पत्नी रामचंद्र निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला
प्रेम देवी पत्नी रामचंद्र सिंह निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला
नारायणी देवी पत्नी जितेंद्र निवासी गुलाबगड़ी
एक अन्य



