सिरमौर। धनतेरस के दिन हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा पेश आया है। सिरमौर जिले के पच्छाद में हुए इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई है, जबकि मृतक के छोटे भाई के साथ टोटल 9 लोग इस हादसे में घायल हुए बताए जा रहे हैं।

 

 

कहां और कैसे हुआ एक्सीडेंट ?

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पच्छाद उपमंडल में पड़ते सराहां में पेश आया है। जहां शिमला-नाहन हाईवे पर सफ़र कर रही एक बोलेरो गाडी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना दर्दनाक था कि वाहन में सवार 30 वर्षीय काकू की मौके पर ही जान चली गई। जबकि उसका छोटा भाई राहुल और अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई है।

 

हादसे के बाद मौके पर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 5 गंभीर घायल हुए लोगों को इलाज के नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज अभी सराहां में ही चल रहा है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों की उम्र 20 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। बाकी ये हादसा किस वजह से पेश आया अभी इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहींह मिल पाई है।

 

नोट – ये खबर अभी ब्रेकिंग है – अधिक जानकारी को इस खबर में जल्द ही जोड़ दिया जाएगा – नए अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करने का कष्ट करें..

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।