Faridabad Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है. महिला को एक सोसाइटी के बाहर स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने पर पीटा गया. आरोप है कि सोसाइटी की कुछ महिलाओं ने उसकी पिटाई की, जबकि एक युवक ने भी उसे थप्पड़ मारे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में विवाद के दौरान महिला के साथ धक्कामुक्की और मारपीट होती देखी जा सकती है.

महिला सेक्टर89 स्थित अडोर समृद्धि सोसाइटी में रहती है. महिला पेशे से प्रोफेशनल पेंटर है. वह करीब 10 साल से अपने परिवार के साथ सोसाइटी में रह रही है. महिला एनिमल लवर है. वो सोसाइटी के बाहर रहने वाले स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। महिला का आरोप है कि सोसाइटी के कुछ लोगों की उससे इस बात को लेकर नाराजगी है. जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों वो डॉग को खाना खिलाने लगी तो एक युवक ने उसके साथ पहले बहस और फिर मारपीट की.

कपड़े फाड़े और प्राइवेट पार्ट को भी छुआ

मारपीट के दौरान युवक ने महिला के कपड़े फाड़े और प्राइवेट पार्ट को भी छुआ. महिला के मुताबिक, सोसाइटी की कमियों को उजागर करने के कारण भी आरडब्ल्यूए के कुछ लोग उससे नाराज थे. वह मंदिर में थी. आरोप है कि वहां से कुछ महिलाएं महिला को बुलाकर सोसाइटी के बाहर ले गईं, जहां उनके साथ मारपीट की गई. वायरल वीडियो में महिला के साथ मारपीट और धक्कामुक्की को देखा जा सकता है.

युवक ने महिला को लगातार 5 चांटे मारे

यही नहीं वीडियों में देखा जा सकता है कि एक युवक ने महिला को लगातार 5 चांटे मारे. मौके पर मौजूद साथी महिलाएं भी लेडी को पीटती रहीं. घटना के बाद महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. 28 नवंबर को उसने दोबारा BPTP थाने में शिकायत की और ये मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

महिला ने पुलिस में शिकायत देकर राजीव पंवार, मनोज, मोहित, पंकज पर उसके और उसकी सहेलियों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है. इस दौरान महिला के कपड़े फाड़ दिए गए और प्राइवेट पार्ट को छुआ गया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.