Prime Focus IT Raid: . बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की 4000 करोड़ रुपये के बजट वाली बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में निवेश करने वाली प्रमुख कंपनी प्राइम फोकस लिमिटेड पर आयकर विभाग ने बड़ा शिकंजा कस दिया है. 7 अक्टूबर 2026 की सुबह आयकर विभाग की टीमों ने कंपनी के मुंबई स्थित विभिन्न दफ्तरों पर अचानक छापेमारी शुरू की. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये कार्रवाई केवल कंपनी परिसरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्राइम फोकस से जुड़े कुछ अहम लोगों और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर भी जांच टीमों ने एक साथ दबिश दी. इस बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आते ही शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली शुरू हो गई.

सुबहसुबह मुंबई दफ्तरों में पहुंचे टैक्स अधिकारी
CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग का ये तलाशी अभियान बुधवार तड़के पूरी गोपनीयता के साथ शुरू किया गया. अधिकारियों की अलगअलग टीमों ने मुंबई में प्राइम फोकस के दफ्तरों को अपने घेरे में लेकर छानबीन शुरू की. जांच दल दफ्तरों में रखे बहीखातों, कंप्यूटर डेटा और वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहा है. इसके अलावा, कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तियों के ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.
विदेशी लेनदेन पर आयकर विभाग की पैनी नजर
इस पूरी कार्रवाई की मुख्य वजह विदेशी लेनदेन से जुड़ी बताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों में हुए पैसों के ट्रांसफर और सीमा पार लेनदेन के मामलों को लेकर आयकर विभाग को गड़बड़ी का अंदेशा था, जिसके बाद ये कदम उठाया गया. हालांकि, किन खास ट्रांजैक्शन्स को लेकर ये जांच चल रही है, इसका पूरा ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है. प्राइम फोकस मीडिया एवं एंटरटेनमेंट सर्विसेज के क्षेत्र में बड़ा नाम है, जिसका काम विजुअल इफेक्ट्स , एनिमेशन और पोस्टप्रोडक्शन तक फैला है. कंपनी के इन्वेस्टर सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी का 92 फीसदी रेवेन्यू भारत के बाहर विदेशी बाजारों से आता है. यही वजह है कि बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा का लेनदेन हमेशा कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज का हिस्सा रहा है.
टूट गए कंपनी के शेयर
इनकम टैक्स छापों की खबर जैसे ही बाजार में फैली, प्राइम फोकस के शेयरों में अफरातफरी मच गई. बुधवार सुबह 10 बजकर 11 मिनट के आसपास कंपनी का शेयर 8.1 फीसदी टूटकर लाल निशान में कारोबार कर रहा था. कारोबार के दौरान शेयर में 8 फीसदी तक का बड़ा गोता लगा दिया. दोपहर करीब 2 बजे कंपनी के शेयर 268.90 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे.



