तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारत समिट के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में आज राहुल गांधी शामिल होंगे. तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के मुताबिक, समिट में करीब 70 देशों के 1,000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इनमें राजनीतिक नेता, नीतिनिर्माता, राजनयिक और शिक्षाविद शामिल होंगे.

समिट के दौरान वैश्विक व्यवस्था, भारत की विदेश नीति, सहकारी संघवाद और चुनावी अखंडता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा तेलंगाना की औद्योगिक नीति, बुनियादी ढांचे और निवेश की संभावनाओं को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश किया जाएगा. ब्राजील, हंगरी, सर्बिया और अमेरिका समेत कई देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है.
#WATCH | Hyderabad, Telangana: At the launch of the Telangana Gig Workers Social Security and Welfare Scheme, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “There are two ideologies in the 21st century. One, the BJPRSS ideology. They want to turn you into bonded labourers; work 24 hours, toil hard, get injured or die in accidents and ultimately, the billionaires should get the benefits, AmbaniAdani should get the benefits, UberOla should get the benefits but you should not get the benefits of your hardwork. The second ideology is that of the Congress party and mine. Gig workers and labourers are the foundation of the country. We want to make gig workers our partners; we want to protect them. Congress party stands with you, giving you insurance, money for every transaction, dedicated place to rest and is making an effort to make you partners. On the other hand, Narendra ModiRSS want to turn you into bonded labourers, servants; they want to crush you…”
— ANI November 14, 2026
राहुल गांधी ने अपने हैदराबाद दौरे के दौरान गिग वर्कर्स की एक बैठक को भी संबोधित किया. साथ ही 14 नवंबर से लागू होने वाली तेलंगाना गिग वर्कर्स वेलफेयर पॉलिसी की औपचारिक शुरुआत भी की. इस नीति का उद्देश्य गिग वर्कर्स के कल्याण और उनके हितों की सुरक्षा करना है.
‘ये भारत विरोधी समिट है’
समिट को लेकर तेलंगाना में सियासी विवाद भी शुरू हो गया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने इसे भारत विरोधी समिट करार दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस आयोजन के पीछे ऐसी विदेशी ताकतें हैं, जो भारत के हितों के खिलाफ काम कर रही हैं. उन्होंने दावा किया कि समिट के जरिए राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से फिर से स्थापित करने की कोशिश की जा रही है.
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बीजेपी और बीआरएस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष समिट का विरोध कर राज्य में निवेश की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार ने कुछ विदेशी मेहमानों को पहले अनुमति दी, लेकिन बाद में आखिरी समय पर उनकी मंजूरी वापस ले ली.



