: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले करीब 23 साल पुराना जेनी प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में आरोपप्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। देहरादून प्रेस क्लब में सोशल एक्टिविस्ट स्वाति नेगी ने प्रेसवार्ता कर जेनी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि जेनी भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान स्वाति नेगी ने कुछ दस्तावेज भी पेश किए और जेनी की ओर से लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में बिना तथ्यों की जांच किए निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें:

स्वाति नेगी ने उठाए आरोपों की निष्पक्ष जांच पर सवाल

स्वाति नेगी ने कहा कि यदि कोई महिला निजी फायदे के लिए किसी व्यक्ति पर झूठे आरोप लगाती है, तो इससे उन महिलाओं के मामलों पर भी सवाल उठने लगते हैं, जो वास्तव में उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में तथ्यों और सबूतों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की जरूरत बताई।

उन्होंने शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। स्वाति नेगी का आरोप है कि वास्तविक पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर कई बार मुकदमे दर्ज नहीं होते, जबकि राजनीतिक फायदे से जुड़े मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज कर एसआईटी गठित कर दी जाती है।

ये भी पढ़ें: