
Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने अपनी ICE कार रेंज की कीमतों में 0.5% का इजाफा करने का ऐलान किया है. यह 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. कंपनी का कहना है कि यह कदम बढ़ते इनपुट कॉस्ट और पूरे भारत में सप्लाई प्रेसर को देखते हुए उठाया गया है.
अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी जरूरी है. Tata Motors ने ऐलान किया है कि 1 अप्रैल 2026 से उसकी पैसेंजर व्हीकल (PV) रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है. इसका सीधा असर कंपनी की पॉपुलर कारों जैसे Tata Punch, Tata Harrier, Tata Nexon, Tata Sierra, Tata Tiago और Tata Safari पर पड़ेगा.
कंपनी ने साफ किया है कि ये प्राइस हाइक बढ़ती लागत (cost pressure) की वजह से किया जा रहा है. ये बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल (internal combustion) गाड़ियों पर लागू होगी और इसमें एंट्री-लेवल हैचबैक से लेकर बड़े SUV और फ्लैगशिप मॉडल्स तक सब शामिल होंगे.
क्या बदलने वाला है और कीमत कितनी बढ़ेगी?
कंपनी ने साफ कर दिया है कि उसके ICE (पेट्रोल-डीजल) पोर्टफोलियो की कीमतों में औसतन 0.5% की बढ़ोतरी होगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, ये बढ़ोतरी हर मॉडल और हर वेरिएंट पर एक जैसी नहीं होगी. यानी Punch, Nexon, Harrier और Safari के कुछ वेरिएंट्स में कीमत थोड़ी ज्यादा बढ़ सकती है, तो कुछ में कम.
अब भले ही ये बढ़ोतरी सुनने में छोटी लगे, लेकिन खरीदार के लिए इसका असर काफी बड़ा हो सकता है. खासकर तब जब आप टॉप वेरिएंट लेने की सोच रहे हैं. क्योंकि गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत बढ़ने के साथ ही इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और टैक्स भी उसी हिसाब से बढ़ जाते हैं, जिससे ऑन-रोड कीमत में अच्छा-खासा फर्क आ सकता है.
Tata Motors आखिर क्यों बढ़ा रही है कीमतें?
दरअसल, कंपनी ये कीमत बढ़ोतरी इसलिए कर रही है ताकि बढ़ती हुई लागत का कुछ असर कम किया जा सके. आजकल कच्चे माल की कीमतें, लॉजिस्टिक्स खर्च और सप्लाई चेन से जुड़े खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर ऑटो कंपनियों पर पड़ रहा है. हालांकि, कंपनियां इन बढ़े हुए खर्चों का कुछ हिस्सा खुद भी झेलती हैं, लेकिन पूरा बोझ उठाना आसान नहीं होता.
इसलिए समय-समय पर कीमतें बढ़ाना इंडस्ट्री में एक आम ट्रेंड बन चुका है. आमतौर पर ऐसी बढ़ोतरी नए साल या नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत में देखने को मिलती है.






