इस संबंध में अहरौला थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि बच्चे का भविष्य सुरक्षित रहे।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के अहरौला थाना की पुलिस तब दंग रह गई जब एक नाबालिग बेटा अपने पिता की शादी रुकवाने की गुहार लगाने उनके पास पहुंचा। 55 साल की उम्र में सातवीं कर बार शादी पर रहे अपने पिता की शादी रुकवाने के लिए किशोर ने पुलिस से मदद मांगी। किशोर उक्त शख्स की तीसरी पत्नी का बच्चा है।
रोते बिलखते थाने पहुंचा नाबालिग
55 साल के पिता अमरजीत मौर्य की ‘शादी की लत’ से परेशान नाबालिग ने पुलिस को बताया कि पिता पर शादी का जुनून इस कदर सवार है कि उन्होंने इसके लिए घर की जमीन तक गिरवी रख दी है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उक्त थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी शनि जो 12वीं का छात्र है रोते बिलखते थाने पहुंचा।
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार उसके पिता अब तक छह शादियां कर चुके हैं। अब वो सातवीं बार दूल्हा बनने की फिराक में हैं। शनि ने गुहार लगाई कि पुलिस यह शादी रोक दे, वरना पूरा परिवार अब सड़क पर आ जाएगा। उसने पुलिस को बताया कि पिता ने सातवीं बार शादी के लिए 50 हजार रुपये कर्ज लिए हैं। वहीं, पहले की छह शादियां करने के लिए भी उन्होंने घर की आधी संपत्ति गिरवी रख दी है।
मजदूरी कर चुका रहा पैसा
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वो परीक्षा की तैयारी में जुटा था, लेकिन पिता की इन हरकतों के कारण उसे मजदूरी कर पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। हालांकि, जब एग्जाम की तारीख नजदीक आने पर वो घर लौटा तो उसे पता चला कि पिता सातवीं बार शादी करने की तैयारी कर रहे हैं।
फिलहाल, यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के प्रधान ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अमरजीत पहले कई शादियां कर चुके हैं। उनकी इस आदता से घर के साथ-साथ गांव के लोग भी परेशान हैं। कई पत्नियां उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं, लेकिन वो मानने को राजी नहीं हैं।
इस संबंध में अहरौला थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि बच्चे का भविष्य सुरक्षित रहे।





