Wednesday, February 25, 2026
Crime

रमजान के लिए 10000 किलो एक्सपार्यड खजूर, नए स्टिकर लगाकर खिलाने की तैयारी, कानपुर में पकड़ी गई खेप

रमजान के लिए 10000 किलो एक्सपार्यड खजूर, नए स्टिकर लगाकर खिलाने की तैयारी, कानपुर में पकड़ी गई खेप

Kanpur Expired Dates: कानपुर में खाद्य और औषधि प्रशासन ने 50 लाख का एक्‍सपायर्ड खजूर जब्‍त किया है। 2026 का स्टिकर लगाकर इसे यूपी और दिल्‍ली के बाजारों में खपाने की तैयारी थी।

रमजान के लिए 10000 किलो एक्सपार्यड खजूर, नए स्टिकर लगाकर खिलाने की तैयारी, कानपुर में पकड़ी गई खेप

कानपुर: रमजान के महीने में उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली के बाजारों में 10 हजार किलो एक्सपार्यड खजूर खपाने की तैयारी चल रही थी। कानपुर में डिब्‍बों में पैक करीब 50 लाख रुपये का खजूर जब्‍त किया गया है। ये खजूर 2022 में ही एक्‍सपायर हो चुका था। मिलावटखोरों ने इस पर 2025-26 का स्टिकर चिपका दिया था। खाद्य और औषधि प्रशासन ने बीते शनिवार को खजूर के पैकेज सीज कर दिए। नौ नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

खाद्य और औषधि प्रशासन के अफसरों ने बताया कि मछरिया इलाके में रजनीश ट्रेडर्स के यहां छापा मारा गया। यहां पर 10 हजार किलो खजूर डिब्‍बों में पैक होकर बिकने जा रहा था। डिब्‍बे पर लगा स्टिकर हटाया गया तो पोल खुल गई। एक्सपार्यड खजूर में नए स्‍टीकर लगाकर बाजार में उतारने की तैयारी चल रही थी। 50 लाख का खजूर जब्‍त किया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

अभियान चलाकर 50 लाख का एक्‍सपायरी खजूर पकड़ा गया है। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अन्‍य बाजारों में भी छापेमार अभियान चलाया जाएगा।सहायक खाद्य आयुक्‍त संजय प्रताप सिंह
मुस्लिम समाज ने जताई खुशी

कानपुर के बेकनगंज, चमनगंज और नई सड़क समेत कई इलाकों में ठेलों में सजाकर जो खजूर बिक रहे, उनमें अधिकतर में स्टिकर चिपका हुआ है। सभी में एक्‍सपायरी डेट 2026 लिखी हुई है। प्रशासन की इस कार्रवाई पर मुस्लिम समाज ने खुशी जाहिर की है। ऑल इंडिया सुन्‍नी उलेमा काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी हाजी सलीस ने कहा कि खाद्य विभाग ने मुसलमानों को रमजान के महीने में मुसलमानों को एक्‍सपायरी डेट के खजूर खाने से बचा लिया।

क्‍या बोले सहायक खाद्य आयुक्‍त

पूरे मामले में सहायक खाद्य आयुक्‍त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर 50 लाख का एक्सपार्यड खजूर पकड़ा गया है। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अन्‍य बाजारों में भी छापेमार अभियान चलाया जाएगा।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply