Thursday, February 19, 2026
CrimeIndiaTrending

19 साल की युवती पर POCSO केस: नाबालिग लड़के का 6 महीने तक किया यौन शोषण!

19 साल की युवती पर POCSO केस: नाबालिग लड़के का 6 महीने तक किया यौन शोषण!
19 साल की युवती पर POCSO केस: नाबालिग लड़के का 6 महीने तक किया यौन शोषण!

Girl raped boy: मुंबई के मानखुर्द इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 19 साल की एक युवती पर 17 साल के नाबालिग लड़के के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने, मानसिक प्रताड़ना और अपहरण का आरोप लगा है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, यह सब एकतरफा आकर्षण और शादी के दबाव से जुड़ा मामला है. पीड़ित लड़का और आरोपी युवती पड़ोस में रहते थे. जांच के मुताबिक, अगस्त 2025 में युवती ने बहाने से लड़के को अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद उसने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बुरा अंजाम भुगतेगा. इसके बाद छह महीनों तक (अगस्त 2025 से फरवरी 2026 तक) यह सिलसिला जारी रहा.

खुद को नुकसान पहुंचाने दबाव

युवती घर में अकेली होने पर डराकर-धमकाकर लड़के को बुलाती और शोषण करती रहती. वह बार-बार शादी का प्रस्ताव रखती और विरोध पर खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कहकर दबाव बनाती. जब लड़के ने शादी से इनकार किया, तो युवती ने उसे अपहरण कर लिया. किसी तरह भागने में कामयाब होने के बाद लड़के ने घर जाकर परिवार को सब बताया.

POCSO एक्ट में मामला दर्ज

परिवार ने तुरंत मानखुर्द पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.पुलिस ने पीड़ित के बयान पर युवती के खिलाफ POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अपहरण वाली धाराओं के तहत FIR दर्ज की है. आरोपी युवती अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.यह मामला समाज में यौन शोषण के जेंडर से जुड़े धारणाओं पर भी सवाल उठाता है, क्योंकि पीड़ित नाबालिग होने के कारण POCSO लागू हुआ है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply